{"_id":"6346db0af9899831500210f4","slug":"dale-steyn-heaps-huge-praise-on-india-star-suryakumar-yadav-says-he-can-be-india-s-version-of-ab-de-villiers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: इस भारतीय बल्लेबाज के मुरीद हुए डेल स्टेन, जमकर तारीफ की, कहा- वह भारत के 'एबी डिविलियर्स'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: इस भारतीय बल्लेबाज के मुरीद हुए डेल स्टेन, जमकर तारीफ की, कहा- वह भारत के 'एबी डिविलियर्स'
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 12 Oct 2022 08:50 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतक जड़ने के बाद सूर्यकुमार ने अपने फॉर्म को टी20 वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में भी जारी रखा। उन्होंने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में 35 गेंदों में 53 रन की पारी खेली।
विज्ञापन
1 of 5
डेल स्टेन और सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स को उनकी अनोखी बैटिंग स्टाइनल के लिए जाना जाता है। उन्हें मैदान के किसी भी कोने में छक्के लगाने की महारत हासिल है। इसी वजह से उनका नाम मिस्टर 360 डिग्री पड़ा था। अब दुनिया को एक और इसी अंदाज का बल्लेबाज देखने को मिल रहा है। भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हाल फिलहाल में अपनी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया है। सूर्यकुमार मैदान पर आते ही गियर शिफ्ट करने में माहिर हैं और उनमें भी मैदान के किसी भी कोने में छक्का लगाने की क्षमता है। कुछ फैन्स उन्हें एबी डिविलियर्स का असली उतराधिकारी भी मान रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज डेल स्टेन का भी मानना कुछ ऐसा ही है।
Trending Videos
2 of 5
एबी डिविलियर्स
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार तीन अर्धशतक जड़ने के बाद सूर्यकुमार ने अपने फॉर्म को टी20 वर्ल्ड कप के प्रैक्टिस मैच में भी जारी रखा। उन्होंने वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में 35 गेंदों में 53 रन की पारी खेली। सोमवार को खेले गए इस मैच को भारत ने 13 रन से अपने नाम किया था। स्टेन ने एक टीवी चैनल पर कहा- सूर्यकुमार एक शानदार 360-डिग्री प्लेयर हैं। वह मुझे एबी डिविलियर्स की याद दिलाते हैं। वह भारत के एबी डिविलियर्स बन सकते हैं। वह अभी जिस फॉर्म में है, वर्ल्ड कप में निश्चित तौर पर सभी की नजरें उन पर होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
हेलिकॉप्टर शॉट लगाते सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टेन ने आगे बताया कि कैसे ऑस्ट्रेलियाई हालात भारतीय नंबर चार बल्लेबाज के लिए सही साबित हो सकते हैं। रोहित शर्मा की अगुआई वाली भारतीय टीम 23 अक्तूबर को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी। इससे पहले टीम 17 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया और 19 अक्तूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ प्रैक्टिस मैच खेलेगी। स्टेन ने कहा- सूर्यकुमार शॉट लगाने के लिए गेंद की गति का उपयोग करना पसंद करते हैं। वह बैकवर्ड स्क्वायर पर शॉट लगाना पसंद करते हैं। पर्थ, मेलबर्न के मैदानों में गेंद तेज आती है तो सूर्यकुमार को इसका फायदा मिल सकता है।
4 of 5
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : सोशल मीडिया
स्टेन ने कहा- ऐसे में सूर्यकुमार गति का उपयोग कर सकते हैं। तब आप फाइन लेग पर, विकेट के पीछे और पूरे स्टेडियम में कहीं भी हिट कर सकते हैं। सूर्यकुमार जब मैदान पर जम जाते हैं तो वह बैक फुट पर कुछ बेहतरीन शॉट लगाते हैं। उन्होंने कुछ शानदार बैक फुट कवर ड्राइव और फ्रंट फुट से कुछ खूबसूरत कवर ड्राइव भी खेली हैं। इसलिए वह एक हरफनमौला खिलाड़ी हैं और वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में है, जहां विकेट सूर्यकुमार जैसे बल्लेबाजों के अनुकूल हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।