सब्सक्राइब करें

ICC Rankings: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाने वाले श्रेयस की रैंकिंग में उछाल, कुलदीप यादव को भी हुआ फायदा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 12 Oct 2022 07:49 PM IST
सार

संजू सैमसन ने भी वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। वह वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 93वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तीन मैचों में 118 रन बनाए, जिसमें पहले वनडे में नाबाद 86 रन की शानदार पारी भी शामिल है।

विज्ञापन
ICC Rankings: Shreyas Iyer, Kuldeep Yadav gain after good performances in ODI series against South Africa
श्रेयस अय्यर और कुलदीप यादव - फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर तीन पायदान चढ़कर 33वें नंबर पर पहुंच गए। वहीं, स्पिनर कुलदीप यादव भी पांच पायदान की छलांग लगाकर बुधवार को जारी ताजा आईसीसी पुरुष वनडे रैंकिंग में शीर्ष 25 में पहुंच गए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में श्रेयस ने तीन मैचों में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से 191 रन बनाए। वहीं, कुलदीप ने तीन मैचों में सबसे ज्यादा छह विकेट लिए।
Trending Videos
ICC Rankings: Shreyas Iyer, Kuldeep Yadav gain after good performances in ODI series against South Africa
संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
संजू सैमसन ने भी वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया। वह वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में 93वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने तीन मैचों में 118 रन बनाए, जिसमें पहले वनडे में नाबाद 86 रन की शानदार पारी भी शामिल है। यह मैच भारत हार गया था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान रहे शिखर धवन को रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। धवन छह स्थान गिरकर 17वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं, सीरीज नहीं खेलने वाले विराट कोहली और रोहित शर्मा को भी नुकसान उठाना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ICC Rankings: Shreyas Iyer, Kuldeep Yadav gain after good performances in ODI series against South Africa
डेवोन कॉनवे - फोटो : सोशल मीडिया
आईसीसी टी20 रैंकिंग में न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेवोन कॉनवे ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच और इंग्लैंड के डेविड मलान को पीछे छोड़कर शीर्ष पांच बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। कॉनवे फिलहाल पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ घर में चल रही त्रिकोणीय सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला खिलाड़ी हैं। चार पारियों में उन्होंने अब तक दो अर्धशतकों और 70* रन के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ 219 रन बनाए हैं। टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग में मोहम्मद रिजवान शीर्ष पर, सूर्यकुमार यादव दूसरे स्थान और बाबर आजम तीसरे स्थान पर बने हुए हैं। दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्कराम चौथे स्थान पर हैं।
ICC Rankings: Shreyas Iyer, Kuldeep Yadav gain after good performances in ODI series against South Africa
रीस टॉपली - फोटो : सोशल मीडिया
रिजवान ने त्रिकोणीय सीरीज की शुरुआत 78* की पारी से की थी, लेकिन उसके बाद प्रभावशाली योगदान देने में असफल रहे। उनके और सूर्यकुमार यादव के बीच सिर्फ 15 अंकों का फासला है। वहीं, बाबर सूर्यकुमार से 30 अंक पीछे हैं। टी20 में गेंदबाजों में इंग्लैंड के मार्क वुड और रीस ट्रॉपली को फायदा पहुंचा है। टॉपली 11वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं, वुड ने चोट से वापसी के बाद से भी काफी प्रभावित किया है और वह 14 पायदान चढ़कर 18वें नंबर पर पहुंच गए। वुड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में 34 रन देकर तीन विकेट झटके थे। इससे पहले पाकिस्तान के खिलाफ सात मैचों की टी20 सीरीज में छह विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
ICC Rankings: Shreyas Iyer, Kuldeep Yadav gain after good performances in ODI series against South Africa
एलेक्स हेल्स और जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया
टॉपली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए टी20 मुकाबले में दो विकेट लिए थे और वह इस साल टी20 अंतरराष्ट्रीय में इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से एक हैं। उन्होंने इस साल 17 विकेट लिए हैं। इंग्लिश बल्लेबाजों में जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने भी पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 132 रन की साझेदारी की थी। बटलर चार पायदान की छलांग लगाकर 22वें नंबर पर पहुंच गए और एलेक्स हेल्स भी शीर्ष 100 में पहुंच गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed