{"_id":"6456965f79c683511a00857a","slug":"dc-vs-rcb-highlights-delhi-capitals-vs-royal-challengers-bangalore-match-scorecard-updates-in-hindi-2023-05-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DC vs RCB: विराट कोहली को 'होमग्राउंड' पर नहीं मिली जीत, आरसीबी पर जीत से प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार दिल्ली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs RCB: विराट कोहली को 'होमग्राउंड' पर नहीं मिली जीत, आरसीबी पर जीत से प्लेऑफ की दौड़ में बरकरार दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 06 May 2023 11:34 PM IST
सार
दिल्ली की टीम अंक तालिका में 10वें से नौवें स्थान पर आ गई है। उसके 10 मैच में चार जीत और छह हार के बाद आठ अंक हैं। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा।
दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के 50वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही दिल्ली ने आरसीबी से मिली पिछली हार का बदला ले लिया। आरसीबी ने 15 अप्रैल को दिल्ली को 23 रन से हराया था। इस मैच में मिली जीत से दिल्ली ने प्लेऑफ की अपनी उम्मीदों को कायम रखा है। उसे अभी चार मैच और खेलने हैं।
Trending Videos
2 of 7
जीत के बाद दिल्ली की टीम
- फोटो : IPL/BCCI
अंक तालिका में नौवें स्थान पर दिल्ली
दिल्ली की टीम अंक तालिका में 10वें से नौवें स्थान पर आ गई है। उसके 10 मैच में चार जीत और छह हार के बाद आठ अंक हैं। दूसरी ओर, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को पांचवीं हार का सामना करना पड़ा। 10 मैच में उसके 10 अंक हैं और वह पांचवें पायदान पर काबिज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 7
दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
- फोटो : IPL/BCCI
आरसीबी ने जीता था टॉस
आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। बैंगलोर ने 20 ओवर में चार विकेट पर 181 रन बनाए। दिल्ली ने 16.4 ओवर में तीन विकेट पर 187 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। विराट कोहली लंबे समय बाद अपने घरेलू मैदान पर उतरे, लेकिन उन्हें जीत नहीं मिली। दिल्ली के रहने वाले कोहली अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेल-खेल बड़े हुए हैं।
4 of 7
फिलिप साल्ट
- फोटो : IPL/BCCI
साल्ट ने की तूफानी बल्लेबाजी
दिल्ली के इस मैच में फिलिप साल्ट ने मैच जिताऊ पारी खेली। उन्होंने 45 गेंद पर 87 रन की पारी खेली। इस दौरान आठ चौके और छह छक्के लगाए। रिले रूसो ने 22 गेंद पर नाबाद 35 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 26 और डेविड वॉर्नर ने 22 रन का योगदान दिया। अक्षर पटेल ने नाबाद आठ रन बनाए। जोश हेजलवुड, महिपाल लोमरोर, हर्षल पेटल को एक-एक सफलता मिली।
4 - 4
विज्ञापन
5 of 7
विराट कोहली और महिपाल लोमरोर
- फोटो : IPL/BCCI
कोहली और महिपाल ने जड़ा अर्धशतक
आरसीबी की पारी की बात करें तो उसके लिए सबसे ज्यादा विराट कोहली ने 55 रन बनाए। उनके अलावा महिपाल लोमरोर ने भी अर्धशतक लगाया। महिपाल ने 29 गेंद पर नाबाद 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और तीन छक्के लगाए। महिपाल का स्ट्राइक रेट 186.21 का रहा।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।