{"_id":"6800ab126c726491d00242aa","slug":"dc-vs-rr-delhi-captain-akshar-patel-impressed-by-mitchell-starc-told-what-was-the-plan-for-the-death-over-2025-04-17","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DC vs RR: मिचेल स्टार्क के कायल हुए दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल, बताया- डेथ ओवर के लिए क्या योजना बनाई थी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs RR: मिचेल स्टार्क के कायल हुए दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल, बताया- डेथ ओवर के लिए क्या योजना बनाई थी
Thu, 17 Apr 2025 12:47 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Thu, 17 Apr 2025 12:47 PM IST
सार
अक्षर ने डेथ ओवरों में लगातार यॉर्कर फेंकने की योजना को बेहद प्रभावी तरीके से लागू करने और बाउंसर आदि का इस्तेमाल करके विविधता लाने का प्रयास नहीं करने के लिए स्टार्क की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन
आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 2025 में बुधवार को रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को सुपरओवर में हरा दिया। जीत के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने इसका श्रेय मिचेल स्टार्क को देते हुए कहा कि ऑस्ट्रेलिया के इस अनुभवी तेज गेंदबाज ने यॉर्कर फेंकने की योजना बनाई थी और इसे काफी अच्छी तरह अंजाम दिया। दिल्ली के 189 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की टीम नीतीश राणा (51 रन, 28 गेंद, छह चौके, दो छक्के) और यशस्वी जायसवाल (51 रन, 37 गेंद, चार छक्के, तीन चौके) के अर्धशतक के बावजूद चार विकेट पर 188 रन ही बना सकी जिससे मैच सुपर ओवर तक खिंचा।
आईपीएल 2025
- फोटो : IPL/BCCI
स्टार्क ने अपने आखिरी दो ओवर में 16 रन दिए
राजस्थान रॉयल्स की टीम एक समय 14वें ओवर में एक विकेट पर 112 रन बनाकर काफी मजबूत स्थिति में थी, लेकिन दिल्ली की टीम स्टार्क (36 रन पर एक विकेट) की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से वापसी करने में सफल रही। स्टार्क ने अपने अंतिम दो ओवर में सिर्फ 16 रन दिए। स्टार्क ने इसके बाद सुपर ओवर में भी रॉयल्स को सिर्फ 11 रन पर रोक दिया। अक्षर ने डेथ ओवरों में लगातार यॉर्कर फेंकने की योजना को बेहद प्रभावी तरीके से लागू करने और बाउंसर आदि का इस्तेमाल करके विविधता लाने का प्रयास नहीं करने के लिए स्टार्क की जमकर तारीफ की।
BCCI: अभिषेक नायर और टी दिलीप कोचिंग टीम से हटाए गए, बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में हार के बाद BCCI का बड़ा फैसला

'स्टार्क ने योजना को बखूबी अंजाम दिया'
अक्षर ने मैच के बाद कहा, 'अंत में जब स्टार्क के दो ओवर बचे हुए थे तो मुझे भरोसा था कि अगर दाएं-बाएं हाथ के बल्लेबाजों का संयोजन है तो भी स्टार्क अपनी गति से उन्हें चकमा दे सकते हैं। वह यॉर्कर गेंदें अच्छी डाल रहे थे, लेकिन उनके पास तेज और धीमा बाउंसर भी है। यही बात चल रही थी कि उन्हें यॉर्कर ही करनी चाहिए। उन्होंने भी यही बोला कि हम फील्डिंग के साथ जाएंगे और मैं उसी हिसाब से गेंदबाजी करूंगा और यॉर्कर और वाइड यॉर्कर डालने की ही कोशिश करूंगा। उन्होंने इस योजना को बखूबी अंजाम दिया।'

'गेंद पर लार लगाने से गेंदबाजों को हो रहा फायदा'
अक्षर ने कहा कि मौजूदा सत्र में गेंद पर लार के इस्तेमाल की स्वीकृति मिलने से गेंदबाजों को फायदा हो रहा है। उन्होंने कहा, 'आईपीएल में अब हम गेंद पर लार का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिस तरह की विकेट हैं, अधिक घास नहीं रहती और लार के इस्तेमाल से आप रिवर्स स्विंग की कोशिश कर सकते हैं, मुझे लगता है कि यह गेंदबाजों के लिए उचित है। विकेट बल्लेबाजी के अनुकूल हैं। मुझे लगता है कि 180-190 रन बन रहे हैं और मजा भी आ रहा है। अब क्रिकेट प्रतिस्पर्धी हो गया है> ऐसा नहीं है कि गेंदबाजों के लिए कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि लार के इस्तेमाल से रिवर्स स्विंग में मदद मिल रही है लेकिन दबाव के समय ऐसा कर पाना सबसे अधिक महत्वपूर्ण है।'

अक्षर ने मोहित को 19वां ओवर देने का किया बचाव
मोहित शर्मा को 19वें ओवर में गेंदबाजी देने के फैसले का भी अक्षर ने बचाव किया। अक्षर ने कहा, 'जब हम गेंदबाजी करने आए तो मैंने देखा कि हमारे गेंदबाज उतने प्रभावी नहीं लग रहे। धीमी गेंदबाजी भी काफी प्रभावी नहीं हो रही थी। फिर मैंने योजना में बदलाव किया और मोहित को 19वां ओवर देने का फैसला किया क्योंकि वह पिछले दो साल से गुजरात के साथ काम रहे हैं और मुझे पता है कि वह क्या कर सकते हैं। मुकेश (कुमार) की गेंदबाजी काफी अच्छी नहीं रही थी और ऐसे में स्टार्क के दो ओवर बचते (आखिरी तीन में से)।'
DC vs RR: 18 गेंद में 31 रन नहीं बना सका राजस्थान, स्टार्क ने इस तरह पलटा मैच; सत्र के पहले सुपरओवर का रोमांच