फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL प्वॉइंट्स टेबल: DD हुई प्लेऑफ की रेस से बाहर, इन टीमों के बीच मचेगा घमासान

Sun, 13 May 2018 09:02 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 13 May 2018 09:02 AM IST
विज्ञापन
delhi daredevils eliminated from ipl 2018 after loss against rcb
delhi daredevils

आईपीएल सीजन-11 के 45वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसी के साथ इस सीजन में प्वॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद दिल्ली डेयरडेविल्स की चुनौती समाप्त हो गई है। वहीं आरसीबी ने टूर्नामेंट की टॉप चार टीमों में अपनी जगह बनाने की उम्मीद को जिंदा रखा है। अब तक सिर्फ केन विलियमसन के नेतृत्व वाली सनराइजर्स हैदराबाद ही प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की कर पाई है।

delhi daredevils eliminated from ipl 2018 after loss against rcb
IPL 2018

प्वॉइंट्स टेबल की टॉप चार टीमें ही प्ले-ऑफ के लिए क्वालीफाई करने की सबसे प्रबल दावेदार मानी जा रही हैं, लेकिन अगर निचले क्रम की टीमें अपने अगले सभी मैच अच्छे रन रेट से जीत जाती हैं, तो वो आगे वाली टीमों को पछाड़कर प्लेऑफ में क्वालीफाई कर सकती हैं।

delhi daredevils eliminated from ipl 2018 after loss against rcb
kkr

फिलहाल टॉप चार टीमों की बात करें तो सनराइजर्स हैदराबाद पहले और चेन्नई सुपरकिंग्स दूसरे स्थान पर है। वहीं आर अश्विन की किंग्स इलेवन पंजाब तीसरे और दिनेश कार्तिक की कोलकाता नाइट राइडर्स चौथे पायदान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi daredevils eliminated from ipl 2018 after loss against rcb
virat kohli rcb

इस सीजन के शुरुआती मैचों में ही दिल्ली डेयरडेविल्स और रॉयल चैलेंजर्स को बड़ा नुकसान हुआथा। दिल्ली जहां 12 में से सिर्फ 3 मैच जीतकर प्वॉइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है, वहीं आरसीबी 11 में चार मैच अपने नाम कर उससे महज एक पायदान ऊपर है।

विज्ञापन
delhi daredevils eliminated from ipl 2018 after loss against rcb
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : ipl

सनराइजर्स हैदराबद की टीम 11 में से सबसे ज्यादा नौ मुकाबले जीतकर 18 प्वॉइंट्स के साथ टेबल में शीर्ष पर है। क्रिकेट के कई दिग्गज और फैंस इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद को ही आपीएल 2018 के खिताब का सबसे मजबूत दावेदार मान रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed