सब्सक्राइब करें

Mega Auction 2022: मेगा ऑक्शन से पहले हर टीम की पूरी जानकारी, किसके पास कितना पैसा, किसे रीटेन किया, अब किन खिलाड़ियों की जरूरत?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 26 Jan 2022 10:22 AM IST
सार

आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले हम सभी टीमों के बारे में बता रहे हैं। किस टीम के पास कितना पैसा है, कौन से खिलाड़ी हैं और नीलामी में उनकी नजरें किन खिलाड़ियों पर रहेंगी?

विज्ञापन
Details of Every IPL team before Mega Auction, How much they have in purse, which players they target
मेगा ऑक्शन में पंजाब, कोलकाता और बैंगलोर की टीम अपना कप्तान तलाश रही होंगी - फोटो : अमर उजाला
आईपीएल 2022 के लिए मेगा ऑक्शन 12 और 13 फरवरी के बेंगलुरू में होना है। इससे पहले हर फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम का ढांचा तय कर लिया है। अधिकतर टीमों के पास तीन से चार मुख्य खिलाड़ी हैं, जिनके इर्द गिर्द पूरी टीम बनाई जाएगी। अब आईपीएल में 10 टीमें हो चुकी हैं और इनमें से सात टीमों ने अपना कप्तान चुन लिया है। वहीं तीन टीमें मेगा ऑक्शन के बाद अपने कप्तान का एलान करेंगी। कोलकाता, बैंगलोर और पंजाब के कप्तान अभी तय नहीं हुए हैं। 


मेगा ऑक्शन से पहले सबसे कम खिलाड़ी पंजाब के पास ही हैं। पंजाब ने सिर्फ दो खिलाड़ियों को रीटेन किया है। वहीं अधिकर पुरानी टीमों ने चार खिलाड़ियों को रीटेन किया है। यहां हम बता रहे हैं कि मेगा ऑक्शन से पहले किस टीम के पास कितने खिलाड़ी हैं, उनके पर्स में कितने पैसे हैं और नीलामी के दौरान वो किन खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ना चाहेंगी।
 
Trending Videos

1. मुंबई इंडियंस

Details of Every IPL team before Mega Auction, How much they have in purse, which players they target
मुंबई इंडियंस - फोटो : social media
मुंबई ने अपने कप्तान रोहित शर्मा, जेत गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड और एक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को रीटेन किया है। मेगा ऑक्शन में मुंबई सबसे पहले एक लेग स्पिनर और एक विकेटकीपर बल्लेबाज को खरीदना चाहेगी। ऐसे में टीम राहुल चाहर और क्विंटन डीकॉक या इशान किशन को फिर से अपने साथ जोड़ सकती है। इसके अलावा मुंबई स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर और तेज गेंदबाजों को खरीदने पर भी फोकस करेगी। मुंबई के पास एक ओपनिंग बल्लेबाज, एक कप्तान, एक फिनिशर और एक तेज गेंदबाज पहले से हैं। 

मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ी: रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और कीरोन पोलार्ड।

पर्स से रकम कटी: 42 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 48 करोड़
 
प्लेयर 1 रोहित शर्मा 16 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 जसप्रीत बुमराह 12 करोड़ रुपये
प्लेयर 3 सूर्यकुमार यादव 8 करोड़ रुपये
प्लेयर 4 कीरोन पोलार्ड 6 करोड़ रुपये

नीलामी में किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहेंः इशान किशन, राहुल चाहर, क्विंटन डीकॉक, क्रुणाल पांड्या और ट्रेंट बोल्ट। 
विज्ञापन
विज्ञापन

2. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

Details of Every IPL team before Mega Auction, How much they have in purse, which players they target
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर - फोटो : सोशल मीडिया
आरीसीबी ने ग्लेन मैक्सवेल, विराट कोहली और मोहम्मद सिराज को रीटेन किया है। टीम के पास एक ओपनिंग बल्लेबाज, एक मध्यक्रम का बल्लेबाज और एक तेज गेंदबाज है। मेगा ऑक्शन में यह टीम एक लेग स्पिनर, एक विकेटकीपर, एक फिनिशर और विराट की ओपनिंग जोड़ीदार खोज रही होगी। इसके साथ ही बैंगलोर को तेज गेंदबाज और स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर की भी जरूरत होगी। अगर मैनेजमेंट मैक्सवेल को टीम का कप्तान नहीं बनाना चाहता तो उन्हें मेगा ऑक्शन में एक ऐसा खिलाड़ी भी खरीदना होगा, जो टीम की कमाल संभाल सके। 

मेगा ऑक्शन से पहले तीन खिलाड़ी: विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज।

पर्स से रकम कटी: 33 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 57 करोड़
 
प्लेयर 1 विराट कोहली 15 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 ग्लेन मैक्सवेल 11 करोड़ रुपये
प्लेयर 3  मोहम्मद सिराज 7 करोड़ रुपये

नीलामी में किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहेंः देवदत्त पडीक्कल, हर्षल पटेल, शाहरुख खान, युजवेन्द्र चहल, श्रेयस अय्यर और ट्रेंट बोल्ट। 

3. चेन्नई सुपर किंग्स

Details of Every IPL team before Mega Auction, How much they have in purse, which players they target
चेन्नई सुपर किंग्स - फोटो : सोशल मीडिया
चेन्नई ने धोनी, जडेजा, ऋतुराज और मोईन अली को रीटेन किया है। इस टीम के पास एक ओपनर, विकेटकीपर, कप्तान, दो स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर और एक फिनिशर पहले से हैं। मेगा ऑक्शन में चेन्नई एक ओपनिंग बल्लेबाज और तेज गेंदबाजों पर सबसे ज्यादा पैसा खर्च करेगी। उन्हें ऋतुराज का ओपनिंग जोड़ीदार चाहिए और तेज गेंदबाजों की ऐसी तिकड़ी चाहिए, जो पावरप्ले और अंतिम ओवरों में विकेट निकाल सकें। 

मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ी: रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली।

पर्स से रकम कटी: 42 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 48 करोड़
 
प्लेयर 1 रवींद्र जडेजा 16 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 एमएस धोनी 12 करोड़ रुपये
प्लेयर 3 मोईऩ अली 8 करोड़ रुपये
प्लेयर 4 ऋतुराज गायकवाड़ 6 करोड़ रुपये

नीलामी में किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहेंः फाफ डुप्लेसिस, दीपक चाहर, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, जोश हेजलवुड, राहुल चाहर।
विज्ञापन

4. दिल्ली कैपिटल्स

Details of Every IPL team before Mega Auction, How much they have in purse, which players they target
दिल्ली कैपिटल्स - फोटो : social media
दिल्ली ने कप्तान पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और ऑनरिक नॉटजे को रीटेन किया है। टीम के पास एक ओपनर, एक कप्तान, विकेटकीपर, मध्यक्रम बल्लेबाज और एक ओपनर मौजूद है। ऐसे में दिल्ली की टीम शॉ का ओपनिंग जोड़ीदार, एक अच्छा स्पिन गेंदबाज, एक फिनिशर और दो बेहतरीन तेज गेंदबाज खरीदना चाहेगी। 

मेगा ऑक्शन से पहले चार खिलाड़ी: ऋषभ पंत, अक्षर पटेल, पृथ्वी शॉ और एनरिक नॉर्टजे

पर्स से रकम कटी: 42.5 करोड़
मेगा ऑक्शन में पर्स में कितनी रकम होगी: 47.5 करोड़
 
प्लेयर 1 ऋषभ पंत 16 करोड़ रुपये
प्लेयर 2 अक्षर पटेल 9 करोड़ रुपये (12 करोड़ रुपये पर्स से कटे, क्योंकि चार खिलाड़ियों को रीटेन करने पर दूसरे खिलाड़ी के लिए 12 करोड़ रुपये ही खर्च करने थे)
प्लेयर 3 पृथ्वी शॉ 7.5 करोड़ रुपये (8 करोड़ रुपये पर्स से कटे, क्योंकि चार खिलाड़ियों को रीटेन करने पर तीसरे खिलाड़ी के लिए 8 करोड़ रुपये ही खर्च करने थे)
प्लेयर 4 एनरिक नॉर्टजे 6.5 करोड़ रुपये

नीलामी में किन खिलाड़ियों पर होंगी निगाहेंः अवेश खान, शिखर धवन, शिमरोन हेटमायर और युजवेन्द्र चहल।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed