फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट, सचिन से लेकर धोनी तक, इन्होंने अपने गुरुओं को दिए हैं एक से बढ़कर एक गिफ्ट

Thu, 05 Sep 2019 02:21 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 05 Sep 2019 02:21 PM IST
विज्ञापन
Dhoni, sachin and virat gives costly and precious gifts to their teachers or coach
सचिन/विराट/धोनी - फोटो : अमर उजाला

आज यानी कि 5 सितम्बर को पूरा देश पहले राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर शिक्षक दिवस मना रहा है। हर कोई अपने-अपने तरीके से अपने गुरुओं का आभार व्यक्त कर रहा है और धन्यवाद दे रहा है। ऐसे में आईए जानते हैं देश के मशहूर क्रिकेटर की गिफ्ट के बारे में जो उन्होंने अपने-अपने गुरुओं/कोच को दिया था

Dhoni, sachin and virat gives costly and precious gifts to their teachers or coach
सचिन/अचरेकर - फोटो : social media

सचिन तेंदुलकर:
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और उनके गुरु रमाकांत आचरेकर का रिश्ता किसी से छुपा नहीं है। सचिन को इस मुकाम तक पहूंचाने में गुरु आचरेकर का बहुत बड़ा हाथ है। सचिन ने एक बार बताया था कि कोच आचरेकर सर ने कभी उन्हें 'वेल प्लेड' तक नहीं कहा था। लेकिन जब सचिन को भारत रत्न मिला था तो वह देश के इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड को लेकर अपने कोच के पास गए थे।  

Dhoni, sachin and virat gives costly and precious gifts to their teachers or coach
विराट/राजकुमार - फोटो : social media

विराट कोहली:
टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली आज दुनिया के बेहतरीन क्रिकेटरों में शुमार हैं। वो हर दिन एक नया रिकॉर्ड बनाते और तोड़ते हैं। लेकिन उन्हें तराशने और विश्व स्तर का खिलाड़ी बनाने के पीछे उनके गुरु और बचपन के कोच राजकुमार शर्मा का बड़ा योगदान है और विराट भी इसे बखूबी समझते हैं। इसीलिए विराट ने 2014 में अपने गुरु को दक्षिणा के रूप में स्कोडा कार गिफ्ट की थी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhoni, sachin and virat gives costly and precious gifts to their teachers or coach
धोनी/केशव - फोटो : social media

महेंद्र सिंह धोनी:
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और बेस्ट फिनिशर के नाम से मशहूर धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान और विकेटकीपर हैं। लेकिन झारखंड की एक छोटी जगह रांची से आकर विश्वभर में छा जाने वाले धोनी की प्रसिद्धि के पीछे उनके स्कूल के कोच रहे केशव बनर्जी का सबसे अधिक योगदान है। 

धोनी के गुरु केशव ने अपने होनहार शिष्य से दक्षिणा में वर्ल्ड कप की ट्रॉफी मांगी थी और धोनी ने उनकी इस ख्वाहिश को पूरा भी किया। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को साल 2011 में वन-डे का वर्ल्ड चैंपियन बनाया था।

विज्ञापन
Dhoni, sachin and virat gives costly and precious gifts to their teachers or coach
आशीष नेहरा/तारक सिन्हा - फोटो : अमर उजाला

आशीष नेहरा:
टीम इंडिया के पूर्व गेंदबाज और मौजूदा कोच/कमेंटेटर आशीष नेहरा को गिफ्ट के रूप में एक पूरा फ्लैट ही दे दिया था। सोनेट क्लब से काफी समय तक जुड़े रहे नेहरा को जाने-माने क्रिकेट कोच तारक सिन्हा ने स्टार बनने में मदद की थी। 

एक बार सिन्हा अपना किराए का घर बदलना चाह रहे थे लेकिन उन्हें कोई सही घर मिल नहीं रहा था। ऐसे में जब नेहरा को ये बात पता चली तो उन्होंने आगे आकर अपने गुरु की मदद की और उन्हें 2BHK फ्लैट ही गिफ्ट कर दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed