पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली की नींद उड़ा देने वाला यह 'विराट' गेंदबाज हुआ चोटिल, टीम इंडिया की हुई मौज

Mon, 11 Jun 2018 09:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
Englands star bowler James Anderson out for six weeks with shoulder injury
इंग्लैंड टीम

टीम इंडिया के खिलाफ अगस्त में शुरू होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड की टीम को तगड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के तेज और अनुभवी गेंदबाज जेम्स एंडरसन चोटिल हो गए हैं। दरअलस, एंडरसन को कंधे में चोट लगी है, जिसकी वजह से वह छह हफ्ते तक क्रिकेट से दूर रहेंगे और टीम इंडिया के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले रिहैबिलिटेशन करेंगे।






 

Englands star bowler James Anderson out for six weeks with shoulder injury
england, james anderson - फोटो : reuters

इस संबंध में इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (इसीबी) ने एक बयान में कहा, 'टीम इंडिया के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को देखते हुए उम्मीद है कि एंडरसन उस समय तक पूरी तरह से फिट हो जाएंगे। इसालिए टीम प्रबंधन ने उन्हें काउंटी चैंपियनशिप के दो मैचों से आराम देने का फैसला किया है। इस दौरान वह अपना रिहैबिलिटेशन करेंगे।'

Englands star bowler James Anderson out for six weeks with shoulder injury
जेम्स एंडरसन - फोटो : getty

वहीं, इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने कहा, 'हमें टीम इंडिया के खिलाफ एक अगस्त से अहम टेस्ट सीरीज खेलनी है। हमारे गेंदबाजों के सामने यह सीरीज एक बड़ी चुनौती है। इसलिए यह जरूरी है कि एंडरसन टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज में पूरी तरह फिट होकर खेलें। उनको दाएं कंधे में चोट की शिकायत है। इसलिए हमने उन्हें सलाह दिया है कि वह टेस्ट सीरीज के लिए तैयारी करें और फिलहाल क्रिकेट से दूर रहें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Englands star bowler James Anderson out for six weeks with shoulder injury
जेम्स एंडरसन

बता दें कि पिछले दो सालों से एंडरसन कंधे की चोट से जूझते आ रहे हैं। इंग्लैंड के लिए टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले एंडरसन को 2016 में कंधे में चोट लगी थी और तब से वह इससे परेशान चल रहे हैं। बता दें कि एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए 138 मैचों में 540 विकेट लिए हैं। मालूम हो कि टीम इंडिया को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट, 3 वन-डे और 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला टेस्ट मैच एक अगस्त से खेला जाएगा। 

विज्ञापन
Englands star bowler James Anderson out for six weeks with shoulder injury
एंडरसन बनाम विराट

बता दें कि जेम्स एंडरसन ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को 12 पारियों में 5 बार आउट किया है। इस दौरान उन्होंने मात्र 43 रन खर्च किए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed