पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IRE Inning
35/3 (5.1 ov)
Benjamin Calitz 0(2)*
Lorcan Tucker 4 (7)
India elected to bowl

कैलिस-अफरीदी जैसे दिग्गजों में शुमार हुए शाकिब, यह उपलब्धि पाने वाले बने तीसरे ऑलराउंडर

Mon, 11 Jun 2018 09:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
shakib al hasan become the third all rounder to create history like as shahid afridi-jacques kallis
शाकिब अल हसन

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हरफनमौला खिलाड़ी शाकिब अल हसन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ऐसा कारनामा कर दिखाया जो बड़े से बड़े दिग्गज नहीं कर पाए। इसके साथ ही वह ऐसा करने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। आइये जानते हैं उन्होंने अपने नाम क्या उपलबद्धि हासिल कीः

shakib al hasan become the third all rounder to create history like as shahid afridi-jacques kallis
shakib al hasan

दरअसल, बांग्लादेश भले ही अफगानिस्तान से तीन टी-20 मैचों की सीरीज 3-0 से हार गया हो, लेकिन टी-20 टीम के कप्तान शाकिब अल हसन ने अपने नाम एक नया मुकाम हासिल कर लिया। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में 10 हजार रन बनाने के साथ-साथ 500 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे खिलाड़ी बन गए। बता दें कि शाकिब से पहले यह उपलबद्धि दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने हासिल किया था।

shakib al hasan become the third all rounder to create history like as shahid afridi-jacques kallis
जैक्स कैलिस

आईसीसी वर्ल्ड रैंकिंग में टेस्ट और वन-डे के नंबर वन ऑलराउंडर शाकिब ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के केवल 302 मैचों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के आखिरी मैच में शाकिब ने नजिबुल्लाह जार्डन को आउट किया। इसके साथ ही उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 500 विकेट पूरे कर लिए। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर जैक कैलिस ने अपने करियर के 519 मैचों में 25 हजार 534 रन बनाए और 577 विकेट लिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shakib al hasan become the third all rounder to create history like as shahid afridi-jacques kallis
शाहिद अफरीदी

वहीं, पाकिस्तानी के ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट के 524 मैचों में 11 हजार 196 रन बनाए और 541 विकेट लिए थे। भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने 356 मैच में 9 हजार 31 रन बनाए और 687 खिलाड़ियों को आउट किया था। 

विज्ञापन
shakib al hasan become the third all rounder to create history like as shahid afridi-jacques kallis
afganistan cricket team - फोटो : File

बांग्लादेश क्रिकेट टीम को तीसरे और आखिरी मैच में एक रन से हराकर अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाया था। राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 145 रन बनाए, जिसे हासिल करने से बांग्लादेश केवल एक रन से मैच गंवा बैठी थी। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed