पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IRE Inning
182/9 (20 ov)
Matthew Humphreys 2(3)*
Jai Moondra 2 (2)
India elected to bowl

'गॉड ऑफ क्रिकेट' के चरणों में सहवाग ने ली शरण, सचिन को दिया राम का दर्जा, खुद बने हनुमान

Mon, 11 Jun 2018 09:03 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 11 Jun 2018 09:03 AM IST
विज्ञापन
virender sehwag and sachin tendulkar pic viral as being ram and hanuman with hammer
sachin and sehwag

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के मैदान पर हैरतंगेज कारानामों से पूरी दुनिया वाकिफ है। क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी यह जोड़ी सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती है। हाल ही में सहवाग ने सचिन के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर अपलोड करते हुए खुद को उनका भक्त बताया है।

virender sehwag and sachin tendulkar pic viral as being ram and hanuman with hammer
sachin and sehwag

मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर न सिर्फ क्रिकेट फैंस बल्कि नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग के भी भगवान हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद सहवाग का कह रहे हैं। दरअसल सहवाग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करते हुए सचिन को भगवान राम का दर्जा दिया है और खुद को हनुमान बताया है।

virender sehwag and sachin tendulkar pic viral as being ram and hanuman with hammer
सचिन-सहवाग - फोटो : Sportskeeda.com

वीरेंद्र सहवाग ने यह तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'जब भगवान आपके साथ हों तो उनके चरणों में ही रहना सही है।' सहवाग-सचिन की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
 

 

When with God ji, good to be at his feet @sachintendulkar #hammernahigadahai #ramjihanumanji

A post shared by Virender Sehwag (@virendersehwag) on

विज्ञापन
विज्ञापन
virender sehwag and sachin tendulkar pic viral as being ram and hanuman with hammer
सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Dawn

बतां कि इंस्टाग्राम पर शेयर की गई इस तस्वीर में वीरेंद्र सहवाग भगवान हनुमान के गदे की जगह हथौड़ा लिए हुए नजर आ रहे हैं, जबकि सचिन के हाथ में चाय का कप लिए उन्हें आशीर्वाद देते दिख रहे हैं। कैप्शन में  हैशटैग देते हुए सहवाग ने लिखा कि यह हैमर नहीं गदा है।

विज्ञापन
virender sehwag and sachin tendulkar pic viral as being ram and hanuman with hammer
विराट-सचिन-सहवाग - फोटो : you tube

बता दें कि यह इन दोनों कि यह तस्वीर एक निजी कार्यक्रम के दौरान ली गई थी। सचिन और सहवाग की जोड़ी क्रिकेट में अब तक की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में गिनी जाती है। दोनों के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई बेहतरीन रिकॉर्ड दर्ज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed