फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cancer: RCB के लिए खेल चुके इस क्रिकेटर ने कैंसर को हराया, बोले- फेफड़ों में फैल गया था, पर अब वापसी को तैयार

Fri, 17 Oct 2025 04:09 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 17 Oct 2025 04:09 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन टेस्ट और छह वनडे मैच खेलने वाले इस 33 साल के खिलाड़ी ने बताया कि उन्हें इस साल मार्च में न्यू साउथ वेल्स टीम से बाहर होना पड़ा था। उन्हें इसके बाद इस चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

विज्ञापन
Ex-RCB Star Nic Maddinson Beats Cancer, Reveals Lung Scare: ‘It Had Spread, But I’m Ready To Return
निक मैडिन्सन - फोटो : Twitter
ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट क्रिकेटर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके निक मैडिन्सन ने खुलासा किया है कि इस साल की शुरुआत में वृषण (टेस्टिकुलर) कैंसर का पता चलने के बाद उन्होंने कीमोथेरेपी करवाई थी, लेकिन अब वे अपना करियर फिर से शुरू करने के लिए पूरी तरह से स्वस्थ हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए तीन टेस्ट और छह वनडे मैच खेलने वाले इस 33 साल के खिलाड़ी ने बताया कि उन्हें इस साल मार्च में न्यू साउथ वेल्स टीम से बाहर होना पड़ा था। उन्हें इसके बाद इस चिकित्सा प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।
Ex-RCB Star Nic Maddinson Beats Cancer, Reveals Lung Scare: ‘It Had Spread, But I’m Ready To Return
निक मैडिन्सन - फोटो : Twitter
मैडिन्सन ने 12 साल पहले भारत के खिलाफ टी20 मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और नौ साल पहले टेस्ट मैच के रूप में राष्ट्रीय टीम के लिए अपना आखिरी मैच खेला था। उन्होंने मई के मध्य में शुरू हुई कीमोथेरेपी प्रक्रिया को अपने जीवन के सबसे लंबे नौ सप्ताह बताया। मार्च में न्यू साउथ वेल्स टीम से बाहर किए जाने के बाद से मैडिन्सन खेल से बाहर हैं। कैंसर फैलने की और भी भयावह खबर मिलने से पहले, उन्होंने ट्यूमर निकालने के लिए सर्जरी करवाई थी।
Ex-RCB Star Nic Maddinson Beats Cancer, Reveals Lung Scare: ‘It Had Spread, But I’m Ready To Return
निक मैडिन्सन - फोटो : Twitter
‘क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू’ ने मैडिन्सन के हवाले से लिखा, 'जब मुझे पता चला कि मुझे कीमोथेरेपी करवानी है, तो इससे निपटना मेरे लिए काफी मुश्किल था। यह मेरे पेट के ‘लिम्फ नोड्स’ और फेफड़ों के कुछ हिस्सों में फैल गया था। यह मेरे लिए काफी चुनौतीपूर्ण दौर था।'

आईपीएल 2014 और 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए तीन मैच खेलने वाले इस खिलाड़ी ने कहा, 'दूसरे या तीसरे सप्ताह तक मेरे सारे बाल झड़ गए। मैं अब काफी सामान्य महसूस कर रहा था। मैं इसके दुष्प्रभावों से निपटने के लिए तरह-तरह के स्टेरॉयड (दवा) ले रहा था, लेकिन इससे मैं रात भर सो नहीं पता था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Ex-RCB Star Nic Maddinson Beats Cancer, Reveals Lung Scare: ‘It Had Spread, But I’m Ready To Return
निक मैडिन्सन - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'मैं लगभग एक बजे तक सोता था, लेकिन कभी-कभी मैं सुबह छह बजे तक जागा रहता था। मुझे यह मुश्किल लग रहा था। मैं बहुत थक गया था और मुझे ऐसा लग रहा था जैसे मुझे चौबीसों घंटे सोना ही है। ये नौ सप्ताह मेरे लिए काफी मुश्किल भरे रहे थे।'

कीमोथेरेपी से हालांकि मैडिन्सन को काफी फायदा हुआ और वह अपनी क्रिकेट यात्रा को फिर से शुरू करने के लिए तैयार हैं। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने बृहस्पतिवार को न्यू साउथ वेल्स टीम के साथियों के साथ मैदान पर अभ्यास शुरू किया।
विज्ञापन
Ex-RCB Star Nic Maddinson Beats Cancer, Reveals Lung Scare: ‘It Had Spread, But I’m Ready To Return
निक मैडिन्सन - फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'मुझे यह जानकर बहुत डर लगा कि कम उम्र में ही मैं इस बीमारी की चपेट में आ गया और फिर यह मेरे शरीर के दूसरे हिस्सों में फैल गई। मुझे लगता है कि अगर आपको किसी बात की चिंता है, तो उसकी जांच करवाना बहुत जरूरी है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed