{"_id":"62b1df4593aed03c78140ccb","slug":"fica-former-australian-veteran-female-cricketer-lisa-sthalekar-became-the-first-woman-president-of-fica","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"FICA: फिका की पहली महिला अध्यक्ष बनीं यह पूर्व दिग्गज महिला क्रिकेटर, वनडे में उनके नाम है रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
FICA: फिका की पहली महिला अध्यक्ष बनीं यह पूर्व दिग्गज महिला क्रिकेटर, वनडे में उनके नाम है रिकॉर्ड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 21 Jun 2022 08:40 PM IST
सार
लिसा से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज बैरी रिचर्ड्स, वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर जिमी एडम्स और हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज विक्रम सोलंकी यह पद संभाल चुके हैं।
विज्ञापन
1 of 5
लिसा स्थालेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर्स महासंघ (फिका) को नया अध्यक्ष मिल गया है। ऑस्ट्रेलिया की पूर्व महिला दिग्गज क्रिकेटर लिसा स्थालेकर फिका की पहली महिला अध्यक्ष बन गई हैं। स्विट्जरलैंड के नियोन में आयोजित फिका कार्यकारी समिति की बैठक में 42 साल की स्थालेकर के नाम पर मुहर लगी। स्थालेकर ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान भी रह चुकी हैं।
Trending Videos
2 of 5
लिसा स्थालेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
लिसा से पहले दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज बैरी रिचर्ड्स, वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर जिमी एडम्स और हाल ही में इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज विक्रम सोलंकी यह पद संभाल चुके हैं। कोरोना महामारी के बाद फिका की यह पहली बैठक थी। फिका के कार्यकारी अध्यक्ष हीथ मिल्स ने कहा- हमें लिसा को अध्यक्ष बनाते हुए बेहद खुशी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
लिसा स्थालेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
अध्यक्ष बनने के बाद स्थालेकर ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा- हम खेल के नये दौर में प्रवेश कर रहे हैं। अब चाहे पुरुष हो या महिला, दोनों ही काफी क्रिकेट खेल रहे हैं। क्रिकेट अब एक वैश्विक खेल बन रहा है। इसे पूरी दुनिया में पसंद किया जा रहा है। स्थालेकर का जन्म भारत के पुणे में ही हुआ था।
4 of 5
लिसा स्थालेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
स्थालेकर ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में ऑस्ट्रेलिया के लिए 187 मैच खेले हैं। स्थालेकर ने 125 वनडे मैचों में दो शतक और 16 अर्धशतक की मदद से 2728 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने 146 विकेट भी लिए हैं। वह वनडे क्रिकेट में हजार रन बनाने और 100 विकेट लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर थीं।
विज्ञापन
5 of 5
लिसा स्थालेकर
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा स्थालेकर ने आठ टेस्ट और 54 टी-20 अंतरराष्ट्रीय भी खेले हैं। उन्हें 2021 में ऑस्ट्रेलिया ने हॉल ऑफ फेम में शामिल किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।