टीम इंडिया ने शुक्रवार को ऑकलैंड में खेले गए दूसरे टी-20 में सात विकेट से हराकर तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 से बराबरी कर ली। तीसरा मुकाबला दस फरवरी को हैमिल्टन में खेला जाएगा। आइए जानते हैं इस शानदार जीत के कौन रहे पांच हीरोः
रोहित शर्मा
पहले मैच में फ्लॉप रहे टीम इंडिया के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने दूसरे टी-20 में 29 गेंदों तीन चौके और चार छक्कों की मदद से शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। पचासा जड़ते ही हिटमैन ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के कई रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। वहीं, रोहित ने ऑकलैंड टी-20 जीतते ही नियमित कप्तान विराट कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
शिखर धवन
शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी ने टीम इंडिया को जोरदार शुरुआत दिलाई। शिखर ने इस मुकाबले में 31 गेंदों में दो चौके की मदद से 30 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच 79 रन की शानदार साझेदारी हुई। पहले टी-20 में भी धवन ने 29 रन बनाए थे।
ऋषभ पंत
पहले टी-20 में चार रन बनाने वाले ऋषभ पंत ने दूसरे मैच में 28 गेंदों में नाबाद 40 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने चार चौकों और एक छक्के भी लगाए।
क्रुणाल पांड्या
इस मैच में क्रुणाल पांड्या ने बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने दूसरे टी-20 में 28 रन देकर तीन विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने मुनरो (12), कप्तान विलियमसन (12) और ग्रांडहोम (50) को अपना शिकार बनाया।