{"_id":"5fb62c238ebc3e9b92420f78","slug":"former-india-fast-bowler-abey-kuruvilla-is-facing-tough-competition-from-ajit-agarkar-to-become-national-selector","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं कुरुविला, जिन्हें भारतीय चयनकर्ता पद के लिए अगरकर से मिल रही टक्कर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कौन हैं कुरुविला, जिन्हें भारतीय चयनकर्ता पद के लिए अगरकर से मिल रही टक्कर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज अबे कुरुविला राष्ट्रीय चयन पैनल में खाली तीन पद में से एक को भरने की दौड़ में शामिल हैं। सरनदीप सिंह (उत्तर क्षेत्र), देवांग गांधी (पूर्व क्षेत्र) और जतिन परांजपे (पश्चिम क्षेत्र) का कार्यकाल पूरा होने के बाद चयन समिति में ये पद खाली हुए हैं।
2 of 4
अबे कुरुविला
- फोटो : ट्विटर
पता चला है कि 10 टेस्ट और 25 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले कुरुविला ने समय सीमा खत्म होने से दो दिन पहले 13 नवंबर को इस पद के लिए आवेदन किया। कुरुविला ने टेस्ट और वन-डे दोनों प्रारूपों में 25-25 विकेट चटकाए हैं।
कुरुविला इससे पहले 2008-12 तक जूनियर चयन समिति का हिस्सा रह चुके हैं और जब भारत ने 2012 में अंडर-19 विश्व कप जीता था तो वह समिति के अध्यक्ष थे। इसी साल उन्हें मुंबई का मुख्य चयनकर्ता भी बनाया गया। नवी मुंबई के रहने वाले 53 साल के पूर्व तेज गेंदबाज को अजीत अगरकर से टक्कर मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अजीत अगरकर
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और मुंबई के पूर्व तेज गेंदबाज अगरकर भी इस पद के प्रबल दावेदार हैं। वह भी मुंबई के मुख्य चयनकर्ता रह चुके हैं। मदनलाल की अगुआई वाली क्रिकेट सलाहकर समिति चयनकर्ताओं का चयन करेगी। इस समिति में आरपी सिंह और सुलक्षणा नाईक भी शामिल हैं। समिति ने इसी साल मार्च में पांच सदस्यीय समिति में सुनील जोशी (दक्षिण क्षेत्र) और हरविंदर सिंह (मध्य क्षेत्र) का चयन किया था।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।