फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वार्नर-स्मिथ की वापसी से ऑस्ट्रेलिया मजबूत, क्या पेस तिकड़ी दिखा पाएगी कमाल?

Thu, 19 Nov 2020 12:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 19 Nov 2020 12:47 PM IST
विज्ञापन
INDvAUS: Australia is very strong in presence of David Warner and Steve Smith
मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह और इशांत शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

डेविड वार्नर और स्टीव स्मिथ की मौजूदगी ऑस्ट्रेलियाई टीम को मजबूत बनाती है, लेकिन चेतेश्वर पुजारा को भारत के 'बेहतरीन' गेंदबाजों पर पूरा भरोसा है कि वे 2018-19 में टेस्ट सीरीज में मिली सफलता को फिर से दोहरा सकेंगे। टीम पहली बार ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट सीरीज को 2-1 से जीतने में सफल रही थी।

INDvAUS: Australia is very strong in presence of David Warner and Steve Smith
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

उस सीरीज में हालांकि स्मिथ और वॉर्नर ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा नहीं थे। दोनों गेंद से छेड़छाड़ के कारण निलंबित थे। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले भारत के इस भरोसेमंद बल्लेबाज ने विशेष साक्षात्कार में कहा, 'यह (ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी क्रम) 2018-19 सत्र के मुकाबले थोड़ा मजबूत होगा, लेकिन फिर भी जीत आसानी से नहीं मिलती।'

INDvAUS: Australia is very strong in presence of David Warner and Steve Smith
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर

पुजारा का मानना है कि भारत के तेज गेंदबाजों जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा और मोहम्मद शमी की तिकड़ी 2018-19 की सफलता को फिर से दोहरा सकती है, जिससे घरेलू बल्लेबाजी को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह टेस्ट सीरीज 17 दिसंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
INDvAUS: Australia is very strong in presence of David Warner and Steve Smith
मार्नस लाबुशाने - फोटो : ट्विटर
इसमें कोई संदेह नहीं है कि स्मिथ, वार्नर और मार्नस लाबुशाने शानदार खिलाड़ी हैं, लेकिन टीम इंडिया का मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण जानता है कि ऑस्ट्रेलिया में कैसे सफल होना है क्योंकि उन्होंने अतीत में वहां सफलता का स्वाद चखा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed