फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AUSvIND: चाहर, सैनी और नटराजन की तिकड़ी, युवा लड़ाकों के साथ उतरेगी टीम इंडिया!

Thu, 19 Nov 2020 12:08 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 19 Nov 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
T Natarajan, Deepak Chahar and Navdeep saini can be Indian cricket team weapon vs Australia in t20 series
टी नटराजन, दीपक चाहर और नवदीप सैनी - फोटो : ट्विटर

भारतीय टीम के दो महीने के दौरे की शुरुआत तीन वन-डे मैचों की सीरीज से होगी। उसके बाद इतने ही टी-20 मैच खेले जाएंगे। ये छह मैच 27 नवंबर से 8 दिसंबर तक सिडनी और कैनबरा में खेले जाएंगे। बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार यदि अनुभवी ईशांत शर्मा सही समय पर फिट नहीं होते हैं तो हेड कोच रवि शास्त्री और गेंदबाजी कोच भरत अरुण नए प्लान पर काम कर सकते हैं।

T Natarajan, Deepak Chahar and Navdeep saini can be Indian cricket team weapon vs Australia in t20 series
मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह - फोटो : ट्विटर

यह भी संभव हो सकता है कि बुमराह और शमी केवल तीन वन-डे मैच खेलें। वे दस ओवरों का कोटा फेंकें और उसके बाद सीधे अभ्यास मैचों में उतरें, जिससे पांच दिवसीय प्रारूप की तैयारियों को बेहतर कर सकें। टेस्ट सीरीज की शुरुआत 17 दिसंबर को एडिलेड में गुलाबी गेंद से खेले जाने वाले दिन-रात्रि टेस्ट से होगी।

T Natarajan, Deepak Chahar and Navdeep saini can be Indian cricket team weapon vs Australia in t20 series
शमी-बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल 11 से 13 दिसंबर तक खेले जाने वाला अभ्यास मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में गुलाबी गेंद से खेला जाएगा और इसमें उसी अंतिम एकादश के उतरने की संभावना है जिसने एडीलेड टेस्ट में खेलना है। इसे दिन-रात्रि टेस्ट के ड्रेस रिहर्सल के रूप में लिया जाएगा। अगर ऐसा होता है तो टी-20 सीरीज में नए प्रयोग होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
T Natarajan, Deepak Chahar and Navdeep saini can be Indian cricket team weapon vs Australia in t20 series
टी नटराजन - फोटो : PTI

भारतीय टीम दीपक चाहर, टी नटराजन और नवदीप सैनी की पेस तिकड़ी के साथ उतर सकती है। जबकि स्पिन विभाग का जिम्मा युजवेंद्र चहल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर संभाल सकते हैं। यदि दोनों (बुमराह और शमी) तेज गेंदबाज तीनों टी-20 (4, 6 और 8 दिसंबर) खेलते हैं तो उन्हें एक अभ्यास मैच कम खेलने को मिलेगा और टीम प्रबंधन ऐसा नहीं चाहेगा।

विज्ञापन
T Natarajan, Deepak Chahar and Navdeep saini can be Indian cricket team weapon vs Australia in t20 series
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम को दौरे में दो अभ्यास मैच खेलने हैं जिसमें लाल गेंद से पहला अभ्यास मैच 6-8 दिसंबर तक खेला जाएगा, लेकिन दूसरा अभ्यास मैच और तीसरे टी-20 मैच की तारीख टकरा रही है। टेस्ट सीरीज के लिए बुमराह और शमी बेहद महत्वपूर्ण हैं। ऐसे में प्रबंधन नहीं चाहेगा कि दोनों तेज गेंदबाजों को 12 दिन के अंदर छह मैचों में उतारा जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed