{"_id":"5d3aadf78ebc3e6cc30e9262","slug":"former-kiwi-coach-mike-hesson-set-to-apply-for-india-head-coach","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गुरू गैरी, सहवाग और शास्त्री को पछाड़कर टीम इंडिया का हेड कोच बन सकता है IPL का यह बड़ा नाम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
गुरू गैरी, सहवाग और शास्त्री को पछाड़कर टीम इंडिया का हेड कोच बन सकता है IPL का यह बड़ा नाम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Fri, 26 Jul 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
गैरी कस्टर्न
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कोच माइक हेसन टीम इंडिया के कोच पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। वेस्टइंडीज दौरे के खत्म होने के साथ ही भारतीय टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री का कार्यकाल समाप्त हो जाएगा। बीसीसीआई ने कोच पद के लिए 30 जुलाई तक आवेदन मंगवाए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक हेसन ने टीम इंडिया के साथ जुड़ने में दिलचस्पी दिखाई है।
2 of 4
माइक हेसन
वह छह साल तक न्यूजीलैंड टीम के कोच थे। उनकी कोचिंग में कीवी टीम 2015 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में हार गई थी। पिछले साल उन्होंने कोच पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद वह आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ कोच के रूप में जुड़ गए थे। खेल वेबसाइट क्रिकेटनेक्स्ट के मुताबिक, हेसन ने आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के साथ काम करते हुए भारत में काफी समय बिताया है।
3 of 4
Mike Hesson
- फोटो : social Media
क्रिकेटनेक्स्ट से एक सूत्र ने कहा कि हेसन भारत जैसी टीम के साथ जुड़कर काम करने के इच्छुक हैं। हेसन को कोच पद के लिए आवेदन देते वक्त बीसीसीआई के नियमों को ध्यान रखना होगा। क्योंकि नियमों के अनुसार दोहरे लाभ के पद की सुविधा के चलते हेसन की दावेदारी खत्म हो जाएगी। वह फिलहाल किंग्स इलेवन पंजाब के साथ जुड़े हैं। कोच पद के लिए आवेदन देते समय हेसन को हितों के टकराव से संबंधित एक एफिडेविट भी देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
गैरी कर्स्टन
गैरी कर्स्टन ने महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए आवेदन दिया था, लेकिन वह बीसीसीआई के नियमों पर खरे नहीं उतरे थे। जबकि वह क्रिकेट सलाहकार समिति के पहले पसंद थे। उस वक्त गैरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ बतौर हेड कोच जुड़े थे। टीम इंडिया के कोच पद की रेस में गैरी कर्स्टन, महेला जयवर्धने, टॉम मूडी और वीरेंद्र सहवाग और भारतीय टीम के मौजूदा कोच रवि शास्त्री जैसे दिग्गज शामिल हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।