{"_id":"5d8f473b8ebc3e93a953283d","slug":"four-indian-players-who-made-an-impressive-test-debut-against-south-africa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आते ही छा गए थे ये चार नौनिहाल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मचाया था धमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आते ही छा गए थे ये चार नौनिहाल, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मचाया था धमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 29 Sep 2019 07:49 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी में जुटी है। तीन टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच विशाखापट्टनम के मैदान पर खेला जाएगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करते हुए कई भारतीय दिग्गज खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। अपनी पहली टेस्ट सीरीज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलने वाले भारतीय टीम के कई खिलाड़ी आगे चलकर विश्व क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में शुमार हुए। आइए बताते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू में ही धमाकेदार आगाज किया है।
Trending Videos
2 of 5
प्रवीण आमरे
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रसिद्ध कोच रमाकांत आचरेकर के शागिर्द रहे प्रवीण प्रवीण आमरे ने 1992 में भारत के दौरे के पहले टेस्ट के दौरान डरबन में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत की थी। इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन बनाए। जवाब में भारत ने जल्द ही अपने चार विकेट गंवा दिए, लेकिन छठे नंबर पर आने वाले आमरे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 299 गेंदों पर 103 रन बनाए। टेस्ट मैच ड्रॉ रहा और आमरे को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
वीवीएस लक्ष्मण
- फोटो : getty
नवंबर 1996 में अहमदाबाद में खेले गए भारत और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में टीम इंडिया दिग्गज खिलाड़ी वीवीएस लक्ष्मण ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था। इस मैच में तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ को 11.5 ओवरों में 21 रन देकर छह विकेट चटकाए थे। लक्ष्मण ने इस मैच में 125 गेंदों में 51 रन की पारी खेली थी और भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
4 of 5
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : getty
टीम इंडिया के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साल 2001 में टेस्ट डेब्यू किया। सीरीज का पहला टेस्ट दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर ब्लोमफोन्टिन में खेला गया। सहवाग ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर शानादर साझेदारी निभाई और सैकड़ा जड़ दिया। सहवान ने 173 गेंदों में 105 रन बनाकर अपने डेब्यू को यादगार बना दिया। इसके बाद तो सहवाग के बल्ले का जलाव पूरी दुनिया ने देखा।
विज्ञापन
5 of 5
जसप्रीत बुमराह
इस वक्त टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी की जान बन चुके जसप्रीत बुमराह ने 2018 के दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर अपना टेस्ट डेब्यू किया था। बुमराह ने सीरीज के पहले ही मैच में चार विकेट चटकाए थे। केप टाउन में खेले गए इस मुकाबले में बुमराह ने पहली पारी में केवल एक विकेट लिए, लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने तीन विकेट चटकाकर अपने टेस्ट डेब्यू को यादगार बना दिया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X