फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

U19 World Cup: यशस्वी जायसवाल से लेकर रवि बिश्नोई और आकाश सिंह तक, कहां हैं पिछले अंडर-19 विश्वकप के सितारे?

Fri, 04 Feb 2022 04:44 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 04 Feb 2022 04:44 PM IST
सार

साल 2020 में भारतीय टीम को फाइनल तक पहुंचाने वाले खिलाड़ी लगातार घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में कमाल कर रहे हैं। इनमें से रवि बिश्नोई भारत की मुख्य टीम में भी जगह बना चुके हैं, जबकि यशस्वी जायसवाल और बाकी खिलाड़ी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन
From Yashasvi Jaiswal to Ravi Bishnoi and Akash Singh, where are the stars of the last U-19 World Cup
2020 वर्ल्डकप में भारत की अंडर-19 टीम - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2020 में जब भारतीय टीम अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में पहुंची थी तो सभी को लगा था कि पांचवीं बार भारत इस टूर्नामेंट का चैंपियन बनने वाला है। सामने बांग्लादेश की टीम थी, इसलिए भारत की जीत और भी आसान लग रही थी। हालांकि, ऐसा हुआ नहीं और बांग्लादेश ने भारत को तीन विकेट से हराकर फाइनल अपने नाम किया। भारत की इस हार के बाद भी कई खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी। यशस्वी जायसवाल और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे भी उतरे हैं। 


इसी वजह से बिश्नोई टीम इंडिया का हिस्सा बन चुके हैं, जबकि बाकी खिलाड़ियों को मौके मिलना अभी बाकी है। यहां हम बता रहे हैं कि 2020 की अंडर-19 टीम के सितारे अभी कहां हैं और क्या कर रहे हैं?

यशस्वी जायसवाल

From Yashasvi Jaiswal to Ravi Bishnoi and Akash Singh, where are the stars of the last U-19 World Cup
यशस्वी जायसवाल - फोटो : अमर उजाला
साल 2020 में भारत की अंडर-19 टीम के लिए पारी की शुरुआत करने वाले यशस्वी जायसवाल फिलहाल आईपीएल और घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं। मेगा ऑक्शन से पहले राजस्थान की टीम ने उन्हें रीटेन भी किया है। एक गरीब परिवार से अपना संघर्ष शुरू करने वाले यशस्वी अब अपने परिवार की गरीबी दूर कर चुके हैं और भारतीय क्रिकेट में धीरे-धीरे उनका कद बड़ा हो रहा है। आईपीएल में उन्हें अब तक 13 मैच खेलने का मौका मिला है। इसमें उन्होंने 22.23 के औसत से 289 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.32 का रहा है। आईपीएल 2022 में वो राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते दिखेंगे। 

दिव्यांश सक्सेना

From Yashasvi Jaiswal to Ravi Bishnoi and Akash Singh, where are the stars of the last U-19 World Cup
दिव्यांश सक्सेना - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की अंडर-19 टीम के लिए एक शतकीय और दो नाबाद अर्धशतकीय पारियां खेलने के बाद दिव्यांश थोड़े गुमनाम से हो चुके हैं। अभी भी एक बल्लेबाज के रूप में वो बहुत कुछ सीख रहे हैं और आने वाले समय में वो भारत के लिए कमाल कर सकते हैं। अंडर-19 विश्वकप के दौरान उन्होंने यह दिखा दिया था कि उनके अंदर क्या प्रतिभा है, लेकिन प्रतिभा को प्रदर्शन में बदलना आसान नहीं होता। दिव्यांश इन दिनों इसी चीज पर काम कर रहे हैं। आईपीएल के मेगा ऑक्शन के लिए जारी 590 खिलाड़ियों की सूची में उनका नाम नहीं है, लेकिन आने वाले समय में वो वापसी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तिलक वर्मा

From Yashasvi Jaiswal to Ravi Bishnoi and Akash Singh, where are the stars of the last U-19 World Cup
तिलक वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
तिलक भारत की अंडर-19 टीम में तीसरे नंबर पर खेले थे, लेकिन हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत करते हैं। वो जरूरत पड़ने पर ऑफ स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं। ऐसे खिलाड़ी को आईपीएल में कोई भी टीम खरीदना चाहेगी। तिलक ने भले ही अब तक कोई आईपीएल मैच न खेला हो, लेकिन इस बार मेगा ऑक्शन में उन पर बोली लग सकती है। तिलक ने अपना बेस प्राइस 20 लाख रखा और इस साल वे आईपीएल में अपना डेब्यू कर सकते हैं। 
विज्ञापन

प्रियम गर्ग

From Yashasvi Jaiswal to Ravi Bishnoi and Akash Singh, where are the stars of the last U-19 World Cup
प्रियम गर्ग - फोटो : अमर उजाला
2020 अंडर-19 टीम के कप्तान प्रियम गर्ग आईपीएल में सक्रिय रहे हैं, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 19 आईपीएल मैचों में प्रियम गर्ग ने 14.64 के औसत से 205 रन बनाए हैं। इस दौरान 51 रन उनकी सबसे बड़ी पारी रही है। ऐसे में प्रियम गर्ग को अपने प्रदर्शन में सुधार करना होगा तभी भारतीय टीम में उन्हें मौका मिलेगा। अब तक वो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे, लेकिन टीम ने उन्हें रीटेन नहीं किया है। अब मेगा ऑक्शन में उनके ऊपर बोली लगना भी मुश्किल है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed