फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी को गौतम की 'गंभीर' सलाह, कहा- जब तक फिट और फॉर्म में हैं, उन्हें खेलते रहना चाहिए

Sat, 25 Jul 2020 09:32 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 25 Jul 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Gautam Gambhir says MS Dhoni should keep playing as long as he is fit and in form
एम एस धोनी - फोटो : social Media

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने शनिवार को कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जब तक फिट और फॉर्म में हैं, उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना चाहिए।

Gautam Gambhir says MS Dhoni should keep playing as long as he is fit and in form
एम एस धोनी - फोटो : social Media

सात जुलाई को 39 साल के हुए धोनी ने पिछले साल विश्व कप में भारत के सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है। गंभीर ने कहा, 'उम्र तो एक आंकड़ा है। अगर आप अच्छे फार्म में हैं और गेंद को बखूबी पीट रहे हैं।'
 

Gautam Gambhir says MS Dhoni should keep playing as long as he is fit and in form
एम एस धोनी - फोटो : social Media

उन्होंने कहा, 'एम एस धोनी अच्छे फार्म में हैं और अपने खेल का मजा ले रहे हैं। अगर उन्हें लगता है कि वह अभी भी देश के लिये मैच जीत सकते हैं खासकर छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करके।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Gautam Gambhir says MS Dhoni should keep playing as long as he is fit and in form
gautam gambhir

उन्होंने स्टार स्पोटर्स के शो 'क्रिकेट कनेक्टेड' से कहा, 'वह अगर फार्म में हैं और फिट हैं तो उन्हें लगातार खेलना चाहिए। उनसे कोई संन्यास के लिए जबरदस्ती नहीं कर सकता।' उन्होंने कहा, 'एम एस धोनी जैसे खिलाड़ियों पर उम्र को लेकर कई विशेषज्ञ दबाव बना सकते हैं लेकिन यह व्यक्तिगत फैसला होता है।' 

विज्ञापन
Gautam Gambhir says MS Dhoni should keep playing as long as he is fit and in form
धोनी - फोटो : social media
कोरोना वायरस महामारी के कारण आईपीएल के संयुक्त अरब अमीरात में आयोजन को लेकर गंभीर ने कहा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आईपीएल कहां हो रहा है। यदि यूएई में हो रहा है तो कोई भी प्रारूप खेलने के लिए वह बेहतरीन जगह है। इससे लोगों का मूड भी बदलेगा। इसलिए यह आईपीएल बाकी तमाम आईपीएल से बड़ा है क्योंकि मुझे लगता है कि यह देश के लिए है।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed