फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENGvIND: अपनी ही टीम पर भड़का यह पूर्व इंग्लिश कप्तान, क्यों कहा- शर्म आनी चाहिए?

Fri, 12 Feb 2021 02:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 12 Feb 2021 02:44 PM IST
विज्ञापन
Geoffrey Boycott slams England cricket team for injustice with Jonny Bairstow test career
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ज्योफ्री बॉयकॉट का मानना है कि मौजूदा टीम प्रबंधन को शर्म आनी चाहिए, जिसने जॉनी बेयरस्टो के टेस्ट करियर के साथ न्याय नहीं किया है। विकेटकीपर बल्लेबाज बेयरस्टो को भारत के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए आराम दिया गया है, उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट बल्लेबाज के तौर पर खेले और फिर कार्यभार प्रबंधन के चलते स्वदेश लौट आए।

Geoffrey Boycott slams England cricket team for injustice with Jonny Bairstow test career
जॉनी बेयरस्टो

बेयरस्टो भारत के खिलाफ आखिरी दो टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे, लेकिन बॉयकॉट का मानना है कि उन्हें दूसरे टेस्ट के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर जोस बटलर की जगह खेलना चाहिए था। बटलर को पहले टेस्ट के बाद आराम दिया गया जो सीमित ओवरों की श्रृंखला के लिए लौटेंगे।

Geoffrey Boycott slams England cricket team for injustice with Jonny Bairstow test career
जेफ्री बॉयकॉट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉयकॉट ने ‘द टेलिग्राफ’ से कहा, 'बटलर भारत से लौट रहा है, लेकिन उसकी जगह बेयरस्टो ने नहीं ली। एड स्मिथ (मुख्य चयनकर्ता) नहीं चाहता कि जॉनी विकेटकीपर के तौर पर खेले। जॉनी हमेशा कहता आया है कि वह अपने पिता की तरह विकेटकीपर बल्लेबाज बनना चाहता है, लेकिन स्मिथ ने फैसला ले लिया है जो अनुचित है। इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने उसके साथ जो किया, उसे शर्मिंदा होना चाहिए।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Geoffrey Boycott slams England cricket team for injustice with Jonny Bairstow test career
जोस बटलर - फोटो : social media

मैच की पूर्व संध्या पर जो रूट ने प्रेस को संबोधित किया। रूट ने बताया कि डोमिनिक बेस को टीम से बाहर करना एक मुश्किल भरा फैसला था। जोफ्रा आर्चर चोटिल होने की वजह से दूसरा मैच नहीं खेलेंगे। जोस बटलर को अगले तीन टेस्ट के लिए आराम दिया गया है।

विज्ञापन
Geoffrey Boycott slams England cricket team for injustice with Jonny Bairstow test career
चेन्नई टेस्ट में भारत की शर्मनाक हार - फोटो : ट्विटर

2017 के बाद टीम इंडिया को पहली बार घर में टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा है। टीम इंडिया घर में 14 टेस्ट मैच से अजेय थी। बता दें कि 2010 के बाद घर में टीम इंडिया की यह पांचवीं हार है। इनमें से तीन इंग्लैंड के खिलाफ है। वहीं, घर में विराट की कप्तानी में यह 27 मैचों में टीम इंडिया की दूसरी हार है।

इंग्लैंड की 12 सदस्यीय टीम इस प्रकार है: जो रूट (कप्तान), रोरी बर्न्स, डोम सिबली, डेनियल लॉरेंस, बेन स्टोक्स, ओली पोप, मोईन अली, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, बेन फोक्स और ओली स्टोन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed