{"_id":"5c44258dbdec2211b705ea9c","slug":"hashim-amla-breaks-virat-kohli-record-of-fastest-century-in-odi-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हाशिम अमला ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा तेज है शतक ठोकने की रफ्तार","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हाशिम अमला ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, बुलेट ट्रेन से भी ज्यादा तेज है शतक ठोकने की रफ्तार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक निगम
Updated Mon, 21 Jan 2019 08:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
kohli and amla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली एक के बाद एक रिकॉर्ड का शिखर चढ़ रहे हैं, लेकिन वर्ल्ड क्रिकेट के ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो कोहली के कीर्तिमानों का तेजी से पीछा कर रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के अनुभवी सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला ने तो उनका एक रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
Trending Videos
2 of 8
हाशिम अमला
- फोटो : ICC
अमला ने शनिवार को पाकिस्तान के खिलाफ पहले वन-डे मुकाबले में 108 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली। इस तरह अमला ने करियर का 27वां शतक लगाकर भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
हाशिम अमला
- फोटो : ESPN
कोहली ने 169 पारियों में सबसे तेज 27 वनडे शतक लगाए थे। वहीं, हाशिम अमला ने सिर्फ 167 पारियों में यह उपलब्धि हासिल कर ली है। हालांकि अमला के शतक के बावजूद टीम को पाकिस्तान के खिलाफ जीत नहीं मिल सकी।
4 of 8
हाशिम अमला
- फोटो : ESPN
इमाम उल हक (86) और मोहम्मद हफीज (71*) की दमदार पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने शनिवार को पांच मैचों की सीरीज के पहले वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से मात दी।
विज्ञापन
5 of 8
virat kohli
खास बात यह है कि सबसे तेज 26 शतक जमाने का रिकॉर्ड भी अमला के ही नाम है और उन्होंने यह कीर्तिमान विराट को ही पीछे छोड़कर अपने नाम किया था। तब अमला ने महज 154 पारियों में 26 शतक पूरे किए थे, जबकि विराट ने 166 पारियों में इतने शतक पूरे किए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।