सब्सक्राइब करें
PBKS Inning
150/3 (12 ov)
Target: 220
Nehal Wadhera 9(5)*
Shreyas Iyer 18 (10)
Punjab Kings need 70 runs in 48 remaining balls

ICC ने जारी की नई रैंकिंग, वनडे के बाद टेस्ट में भी विराट नंबर एक, बाबर आजम की लंबी छलांग

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 24 Dec 2019 04:06 PM IST
विज्ञापन
ICC releases new test batsman ranking Virat kohli on top babar azam moves to 6th position
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का समापन सोमवार को हो गया। दस सालों के बाद अपनी जमीन पर टेस्ट मैच खेल रही पाकिस्तानी टीम ने जीत के साथ साल को अलविदा कहा। पाकिस्तान की तरफ से सीरीज के आखिरी मुकाबले की दूसरी पारी में चार बल्लेबाजों ने शतक जड़ा। वहीं गेंदबाजों ने भी दमदार प्रदर्शन किया।

Trending Videos
ICC releases new test batsman ranking Virat kohli on top babar azam moves to 6th position
babar azam

सीरीज के खत्म होने के बाद अब आईसीसी ने अपनी नई टेस्ट रैंकिंग भी जारी कर दी है, बल्लेबाजों की रैंकिंग में पाकिस्तानी बल्लेबाज बाबर आजम को बड़ा फायदा हुआ है। हालांकि टॉप-5 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बाबर ने सीरीज में दो शतक और एक अर्धशतक की मदद से 250 से अधिक रन बनाए, इसी के साथ वे तीन स्थान के फायदे के साथ अब छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ICC releases new test batsman ranking Virat kohli on top babar azam moves to 6th position
विराट कोहली-स्टीव स्मिथ - फोटो : social Media

रैंकिंग में भारतीय कप्तान विराट कोहली 928 अंकों के साथ साल का अंत शीर्ष स्थान के साथ कर रहे हैं तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ 911 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।
 

ICC releases new test batsman ranking Virat kohli on top babar azam moves to 6th position
केन विलियमसन

लिस्ट में कीवी कप्तान केन विलियमसन, चेतेश्वर पुजारा और मार्नस लाबुशाने तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर बने हुए हैं। इनके अलावा बाबर आजम जहां छठे स्थान पर पहुंच गए हैं वहीं अजिंक्य रहाणे, डेविड वार्नर, जो रूट एक-एक स्थान के नुकसान के साथ सातवें, आठवें और नौंवे स्थान पर खिसक गए हैं। हालांकि न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रोस टेलर एक स्थान के फायदे के साथ दसवें स्थान पर पहुंच गए हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed