सब्सक्राइब करें

ICC T20 Rankings: हार्दिक टी20 ऑलराउंडर्स में सातवें स्थान पर, श्रीलंका-बांग्लादेश के ये दो खिलाड़ी शीर्ष पर

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 16 May 2024 05:55 PM IST
सार

 श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष ऑलराउंडर हैं। हसरंगा ने एक स्थान के सुधार के साथ और 228 अंकों के साथ शीर्ष पर जगह बनाई। शाकिब के भी इतने ही रेटिंग अंक हैं।

विज्ञापन
ICC T20 AllRounder Rankings: Hardik Pandya At 7th Spot, Wanindu Hasaranga, Shakib Al Hasan On Top IPL 2024
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter
आईसीसी ने टी20 विश्व कप से पहले ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान हार्दिक पांड्या टी20 ऑलराउंडर्स की आईसीसी रैंकिंग में सातवें नंबर पर बने हुए हैं। वह मौजूदा समय में टी20 प्रारूप में ऑलराउंडर्स की सूची में शीर्ष भारतीय हैं।
Trending Videos
ICC T20 AllRounder Rankings: Hardik Pandya At 7th Spot, Wanindu Hasaranga, Shakib Al Hasan On Top IPL 2024
वानिंदु हसरंगा - फोटो : Social Media
हार्दिक के 185 अंक हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया के मार्कस स्टोइनिस उनसे एक स्थान ऊपर छठे पायदान पर हैं। श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसरंगा और बांग्लादेश के शाकिब अल हसन आईसीसी टी20 रैंकिंग में शीर्ष ऑलराउंडर हैं। हसरंगा ने एक स्थान के सुधार के साथ और 228 अंकों के साथ शीर्ष पर जगह बनाई। शाकिब के भी इतने ही रेटिंग अंक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
ICC T20 AllRounder Rankings: Hardik Pandya At 7th Spot, Wanindu Hasaranga, Shakib Al Hasan On Top IPL 2024
दक्षिण अफ्रीका की टीम - फोटो : twitter @ProteasMenCSA
उनके बाद अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (218) और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा (210) का नंबर आता है। रजा की रैंकिंग में दो स्थान का सुधार हुआ। दक्षिण अफ्रीका के टी20 कप्तान एडेन मार्करम (205) भी शीर्ष पांच में जगह बनाने में कामयाब रहे।
ICC T20 AllRounder Rankings: Hardik Pandya At 7th Spot, Wanindu Hasaranga, Shakib Al Hasan On Top IPL 2024
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI
टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग
टी20 बल्लेबाजों की रैंकिंग सूची में भारत के सूर्यकुमार यादव 861 अंकों के साथ नंबर एक पर बने हुए हैं, जबकि इंग्लैंड के फिल सॉल्ट 802 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। उनके बाद पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान (781), बाबर आजम (761) और मार्करम (755) हैं। भारत के युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 714 अंकों के साथ छठे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
ICC T20 AllRounder Rankings: Hardik Pandya At 7th Spot, Wanindu Hasaranga, Shakib Al Hasan On Top IPL 2024
अक्षर पटेल - फोटो : PTI
टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग
टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग सूची में इंग्लैंड के स्पिनर आदिल रशीद (726 अंक) शीर्ष पर हैं। हसरंगा (687) दूसरे और वेस्टइंडीज के अकील हुसैन (664) तीसरे स्थान पर हैं। भारत के अक्षर पटेल (660) चौथे स्थान पर हैं। वहीं, श्रीलंका के महेश तीक्ष्णा 659 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed