सब्सक्राइब करें

IPL 2024: क्या महेंद्र सिंह धोनी इस साल आईपीएल से लेंगे संन्यास? माइकल हसी ने दिया बड़ा बयान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 16 May 2024 04:07 PM IST
सार

धोनी ने आईपीएल 2024 सीजन से ठीक पहले चेन्नई की कप्तानी छोड़कर सभी को चकित कर दिया था। इस सीजन पहले मैच से ठीक एक दिन पूर्व कप्तानों का फोटोशूट कराया गया था जिसमें धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ पहुंचे जिसके बाद सभी को इस बात की जानकारी मिली कि धोनी अब सीएसके के कप्तान नहीं रहेंगे।

विज्ञापन
IPL 2024 : CSK batting coach Michael Hussey hopes MS Dhoni will play two more years amid retirement talks
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2024 सीजन अब समाप्ति की ओर बढ़ रहा है और क्रिकेट विशेषज्ञों के साथ फैंस की नजरें चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के फैसले पर टिकी हुई हैं। ऐसा समझा जाता है कि धोनी इस सीजन के बाद आईपीएल को अलविदा कह देंगे। हालांकि अब तक इसे लेकर धोनी या सीएसके की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन सीएसके के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने धोनी के संन्यास पर चुप्पी तोड़ी और बताया कि वह इस सीजन के बाद टीम के साथ रहेंगे या नहीं। ।
Trending Videos
IPL 2024 : CSK batting coach Michael Hussey hopes MS Dhoni will play two more years amid retirement talks
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
आईपीएल 2024 सीजन से पहले छोड़ थी कप्तान
धोनी ने आईपीएल 2024 सीजन से ठीक पहले चेन्नई की कप्तानी छोड़कर सभी को चकित कर दिया था। इस सीजन पहले मैच से ठीक एक दिन पूर्व कप्तानों का फोटोशूट कराया गया था जिसमें धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ पहुंचे जिसके बाद सभी को इस बात की जानकारी मिली कि धोनी अब सीएसके के कप्तान नहीं रहेंगे। 42 वर्षीय धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2024 : CSK batting coach Michael Hussey hopes MS Dhoni will play two more years amid retirement talks
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
हसी को धोनी के दो साल और खेलने की उम्मीद 
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी को उम्मीद है कि करिश्माई महेंद्र सिंह धोनी अगले दो साल और टीम के साथ रहेंगे क्योंकि वह बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं । हस्सी ने एक शो में कहा, हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह खेलते रहेंगे। वह इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह शिविर में जल्दी आकर काफी अभ्यास करते हैं और पूरे सत्र में फॉर्म में रहे हैं। हम उनके कार्यभार को अच्छे से मैनेज कर पाए हैं। पिछले सत्र के बाद उनके घुटने का ऑपरेशन हुआ था। वह टूर्नामेंट के इस सत्र में शुरुआती चरण से उसे मैनेज कर रहे हैं। उम्मीद है कि वह दो साल और खेलेंगे। वैसे इस बारे में फैसला तो वही लेंगे। मुझे नहीं लगता कि इतनी जल्दी कोई फैसला आएगा।
IPL 2024 : CSK batting coach Michael Hussey hopes MS Dhoni will play two more years amid retirement talks
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL
'धोनी ने ऋतुराज को कप्तानी सौंपने के बारे में बताया था'
धोनी के कप्तानी छोड़ने के फैसले के बारे में हसी ने कहा, महेंद्र सिंह धोनी ने कहा था कि वह टूर्नामेंट से पहले कप्तानों की बैठक में भाग नहीं लेंगे और हम सब हैरान हो गए कि क्या हो रहा है। फिर उन्होंने कहा कि अब से ऋतुराज कप्तान होगा। शुरुआत में झटका लगा लेकिन हमें पता था कि ऋतुराज सही पसंद है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed