फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: 'उनके लिए सम्मान है, वह चैंपियन खिलाड़ी हैं', विराट को इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज गेंदबाज का मिला साथ

Tue, 19 Nov 2024 03:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Nov 2024 03:51 PM IST
सार

कोहली ने पिछले कुछ महीने में बड़ी पारी नहीं खेली है। पिछली 60 टेस्ट पारियों में वह सिर्फ दो शतक और 11 अर्धशतक लगा सके हैं। इस साल छह टेस्ट में उनका औसत सिर्फ 22.72 रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट में वह 93 रन ही बना सके।

विज्ञापन
IND vs AUS: 'I respect Kohli, he is a champion player', Virat got support from Australia bowler Nathan Lyon
विराट कोहली और नाथन लियोन - फोटो : Twitter
विराट कोहली पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। फैंस और कई पूर्व क्रिकेटरों ने उनकी आलोचना की है। हालांकि, अब ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी स्पिनर नाथन लियोन उनके समर्थन में आ गए। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले लियोन ने कहा कि वह विराट का काफी सम्मान करते हैं और वह ऐसे चैंपियन हैं जिन्हें कभी नकारा नहीं जा सकता।
IND vs AUS: 'I respect Kohli, he is a champion player', Virat got support from Australia bowler Nathan Lyon
विराट कोहली - फोटो : BCCI
कोहली ने पिछले कुछ महीने में बड़ी पारी नहीं खेली है। पिछली 60 टेस्ट पारियों में वह सिर्फ दो शतक और 11 अर्धशतक लगा सके हैं। इस साल छह टेस्ट में उनका औसत सिर्फ 22.72 रहा और न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट में वह 93 रन ही बना सके। लियोन ने क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा, 'उनका पूरा रिकॉर्ड देखिए। आप चैंपियंस को नकार नहीं सकते। मेरे मन में उनके लिए काफी सम्मान है।'
IND vs AUS: 'I respect Kohli, he is a champion player', Virat got support from Australia bowler Nathan Lyon
विराट कोहली - फोटो : BCCI
लियोन ने कहा, 'मैं उन्हें आउट करना चाहता हूं, लेकिन यह चुनौतीपूर्ण होगा। इतनी बार उनके खिलाफ खेलना अद्भुत रहा है।' ऑस्ट्रेलिया के लिए 129 टेस्ट में 530 विकेट ले चुके 36 वर्ष के ऑफ स्पिनर ने कहा, 'वह और स्मिथ पिछले दशक के आखिरी दौर के दो सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: 'I respect Kohli, he is a champion player', Virat got support from Australia bowler Nathan Lyon
नाथन लियोन - फोटो : ANI
लियोन आस्ट्रेलिया की मौजूदा टीम के उन चार खिलाड़ियों में से हैं जिन्होंने 2014/15 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कामयाबी पाई थी। भारत ने पिछली दो टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया को हराया है, लेकिन टीम न्यूजीलैंड से घरेलू सीरीज में 0-3 से हारकर ऑस्ट्रेलिया गई है। लियोन ने कहा, 'भारतीय टीम हमेशा खतरनाक रहती है। उनके पास कई सुपरस्टार हैं। उनके पास अपार अनुभव है और टीम में कई प्रतिभाशाली युवा भी हैं। इस टीम को कभी कमतर नहीं आंका जा सकता।'
विज्ञापन
IND vs AUS: 'I respect Kohli, he is a champion player', Virat got support from Australia bowler Nathan Lyon
रोहित और पैट कमिंस - फोटो : Twitter
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

पर्थ टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, मिचेल मार्श, नाथन मैकस्वीनी, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का कार्यक्रम

मैच तारीख स्थान
पहला टेस्ट 22-26 नवंबर पर्थ
दूसरा टेस्ट 6-10 दिसंबर एडिलेड
तीसरा टेस्ट 14-18 दिसंबर ब्रिस्बेन
चौथा टेस्ट 26-30 दिसंबर मेलबर्न
पांचवां टेस्ट 3-7 जनवरी सिडनी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed