{"_id":"673c578a861065c77e093136","slug":"ind-vs-aus-travis-head-scared-of-indian-bowler-said-jasprit-bumrah-will-be-the-x-factor-for-team-india-2024-11-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: भारत के इस गेंदबाज से डरे ट्रेविस हेड, कहा- टीम इंडिया के लिए वह होंगे एक्स-फैक्टर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: भारत के इस गेंदबाज से डरे ट्रेविस हेड, कहा- टीम इंडिया के लिए वह होंगे एक्स-फैक्टर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 19 Nov 2024 02:46 PM IST
सार
बुमराह के खिलाफ विभिन्न प्रारूपों में 56.67 की औसत से रन बनाने वाले स्टीव स्मिथ ने कहा, 'उनका एक्शन थोड़ा अलग है। उनकी आदत बनाने में समय लगता है। हमने उनके खिलाफ इतना खेल लिया है, लेकिन अभी भी उनके सामने लय पकड़ने में समय लगता है।'
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेविस हेड और ब्रेट ली
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के खिलाफ सीरीज से पहले आस्ट्रेलियाई क्रिकेट जगत में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने उन्हें ‘एक्स फैक्टर’ कहा तो पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने कहा कि बुमराह बिल्ली की तरह दबे पांव आकर कमाल कर जाते हैं।
2 of 5
बुमराह को टेस्ट रैंकिंग में नुकसान
- फोटो : BCCI
बुमराह शुक्रवार से पर्थ में शुरू हो रहे पहले टेस्ट में भारत की कप्तानी करेंगे । आस्ट्रेलिया के मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने सीरीज से पहले उनकी तारीफों के पुल बांधे हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार सत्तर के दशक में वेस्टइंडीज तेज आक्रमण के स्वर्णिम दौर के बाद पहली बार किसी तेज गेंदबाज ने आस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को डरा दिया है। बुमराह ने पिछले दो टेस्ट दौरों पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 32 विकेट लिए थे जिसमें 2018 बॉक्सिंग डे टेस्ट पर लिए गए छह विकेट शामिल हैं।
3 of 5
जसप्रीत बुमराह
- फोटो : BCCI
हेड ने ‘फॉक्स क्रिकेट’ से कहा, 'उनका सामना करना नामुमकिन जैसा है। आपको लगता है कि आप एक कदम आगे हैं, लेकिन हमेशा वह आपसे एक कदम आगे निकलते हैं।' उन्होंने कहा, 'खेल के किसी भी प्रारूप में वह अद्भुत हैं। वह एक्स फैक्टर हैं और हर मैच में छाप छोड़ने वालों में से हैं। बड़े मैचों में आपको बड़े खिलाड़ी चाहिए और वह सबसे बड़े खिलाड़ी हैं। वह बल्लेबाजों की परेशानी का सबब बनने वाले हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
बुमराह और रोहित
- फोटो : BCCI
बुमराह का गेंदबाजी एक्शन पारंपरिक नहीं है और ब्रेट ली ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'वह बिल्ली की तरह दबे पांव आते हैं।' बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने कहा, 'जब मैंने पहली बार बुमराह का सामना किया तो मुझे लगा कि अरे यह अचानक कहां से आ गए। उनके एक्शन और गेंद छोड़ने के तरीके की वजह से वह थोड़ा जल्दी आते हैं, बिल्कुल मिचेल जॉनसन की तरह।'
विज्ञापन
5 of 5
स्टीव स्मिथ और बुमराह
- फोटो : Twitter
बुमराह के खिलाफ विभिन्न प्रारूपों में 56.67 की औसत से रन बनाने वाले स्टीव स्मिथ ने कहा, 'उनका एक्शन थोड़ा अलग है। उनकी आदत बनाने में समय लगता है। हमने उनके खिलाफ इतना खेल लिया है, लेकिन अभी भी उनके सामने लय पकड़ने में समय लगता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।