फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS: कैच पकड़ा गया...वापस चल दिए राहुल, फिर बाउंड्री पर विराट रोके गए; लाइव मैच में हाईवोल्टेज ड्रामा

Fri, 06 Dec 2024 11:15 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 06 Dec 2024 11:15 AM IST
सार

राहुल तो पवेलियन चलते बने थे और विराट कोहली भी ड्रेसिंग रूम से बाउंड्री लाइन तक पहुंच गए थे। तभी मैदानी अंपायर ने अचानक दोनों को रोका और फिर जो हुआ, उसे देखकर कमेंटेटर से लेकर फैंस तक, हर कोई चौंक गया।

विज्ञापन
IND vs AUS: KL Rahul out on No ball, Virat Kohli was stopped at the boundary; High voltage drama in Adelaide
भारत ऑस्ट्रेलिया डे नाइट टेस्ट - फोटो : Twitter
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में जारी डे नाइट टेस्ट में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। गुलाबी गेंद से खेले जा रहे इस टेस्ट के आठवें ओवर में केएल राहुल को दो गेंद के अंदर दो-दो जीवनदान मिले। इस ओवर में स्कॉट बोलैंड गेंदबाजी कर रहे थे। हालांकि, राहुल भाग्यशाली रहे कि टीम इंडिया को कोई नकुसान नहीं पहुंचा। राहुल तो पवेलियन चलते बने थे और विराट कोहली भी ड्रेसिंग रूम से बाउंड्री लाइन तक पहुंच गए थे। तभी मैदानी अंपायर ने अचानक दोनों को रोका और फिर जो हुआ, उसे देखकर कमेंटेटर से लेकर फैंस तक, हर कोई चौंक गया।
IND vs AUS: KL Rahul out on No ball, Virat Kohli was stopped at the boundary; High voltage drama in Adelaide
भारत ऑस्ट्रेलिया डे नाइट टेस्ट - फोटो : Twitter
दरअसल, भारत की पहली पारी के दौरान आठवें ओवर में बोलैंड गेंदबाजी के लिए आए। बोलैंड को इस मैच में चोटिल जोश हेजलवुड की जगह ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 में शामिल किया गया है। बोलैंड की पहली ही गेंद सटीक लाइन लेंथ पर रही और गेंद राहुल के बल्ले के बगल से होते हुए विकेटकीपर एलेक्स कैरी के दस्तानों में गई। बोलैंड ने अपील की और मैदानी अंपायर ने कैच आउट करार दिया।
IND vs AUS: KL Rahul out on No ball, Virat Kohli was stopped at the boundary; High voltage drama in Adelaide
भारत ऑस्ट्रेलिया डे नाइट टेस्ट - फोटो : Twitter
इसके बाद राहुल निराश होकर पवेलियन लौटन लगे। वह तब खाता भी नहीं खोल सके थे। तभी स्क्रीन पर विराट को भी बल्लेबाजी के लिए आते हुए दिखाया गया। हालांकि, तभी अंपायर ने राहुल और विराट दोनों को रोका। फिर तीसरे अंपायर ने मैदानी अंपायर से नो बॉल का साइन देने कहा और इस तरह राहुल को जीवनदान मिला। हालांकि, गेंद बल्ले से नहीं लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs AUS: KL Rahul out on No ball, Virat Kohli was stopped at the boundary; High voltage drama in Adelaide
भारत ऑस्ट्रेलिया डे नाइट टेस्ट - फोटो : Twitter
राहुल जिस तरह वापस लौट रहे थे, उससे लगा कि उन्हें यकीन था कि गेंद बल्ले का किनारा लेकर विकेटकीपर के पास पहुंची। हालांकि, कमेंटेटर ने कहा कि स्नीकोमीटर पर कोई हलचल नहीं दिखी और न ही उन्होंने डीआरएस लेने के बारे में सोचा भी। स्नीकोमीटर पर फ्लैट लाइन दिखी। बाउंड्री लाइन पर ख़ड़े विराट को फिर वापस लौटना पड़ा। राहुल का डीआरएस नहीं लेना भी चौंकाने वाला था।
विज्ञापन
IND vs AUS: KL Rahul out on No ball, Virat Kohli was stopped at the boundary; High voltage drama in Adelaide
भारत ऑस्ट्रेलिया डे नाइट टेस्ट - फोटो : Twitter
राहुल अभी इससे ठीक तरीके से उबर भी नहीं पाए थे कि आठवें ओवर की ही पांचवीं गेंद पर बल्ले का किनारा लेकर गेंद एकबार फिर विकेट के पीछे स्लिप में उस्मान ख्वाजा के पास गई। हालांकि, ख्वाजा ने दाईं ओर डाइव लगाकर कैच लेने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके हाथों से छिटक गई। इस तरह राहुल को पांच गेंदों के अंदर दो जीवनदान मिले। दो-दो जीवनदान मिलने के बाद राहुल ने अच्छी बल्लेबाजी की और कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए। हालांकि, 19वें ओवर में स्टार्क ने उन्हें मैकस्वीनी के हाथों कैच कराया। वह 37 रन बना सके। शुभमन के साथ दूसरे विकेट के लिए राहुल ने 69 रन की साझेदारी की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed