{"_id":"6743fd9e26f2239c350e2301","slug":"ind-vs-aus-ravi-shastri-said-virat-kohli-century-increased-the-thrill-of-the-series-bad-sign-for-australia-2024-11-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: रवि शास्त्री बोले- कोहली के शतक ने सीरीज का रोमांच बढ़ाया, ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरा संकेत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: रवि शास्त्री बोले- कोहली के शतक ने सीरीज का रोमांच बढ़ाया, ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरा संकेत
भारत के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने विराट कोहली के शानदार शतक को ऑस्ट्रेलिया के लिए बुरा संकेत करार देते हुए रविवार को पर्थ में कहा कि पिछले 15 वर्षों में किसी भी विदेशी खिलाड़ी ने इस देश में नियमित तौर पर उनकी तरह प्रभावशाली बल्लेबाजी नहीं की है। कोहली ने पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज के शुरूआती टेस्ट की दूसरी पारी में नाबाद 100 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट करियर में अपने 30वें शतक के साथ लय में वापसी की। इस 36 साल के खिलाड़ी का यह ऑस्ट्रेलिया में सातवां शतक है। वह महान सचिन तेंदुलकर (छह शतक) को पीछे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय बन गए।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
शास्त्री ने फॉक्स क्रिकेट कमेंट्री पर कहा, 'ऑस्ट्रेलिया में सात शतक। बड़ा मौका, बड़े मैदान और दुनिया की सबसे ज्यादा उछाल वाली पिचे। मुझे नहीं लगता कि पिछले 15 साल में किसी विदेशी बल्लेबाज ने इस अंदाज में बल्लेबाजी की होगी। वह दो मैचों में दो शतक लगाते हैं। आप सीरीज के लिए इससे बेहतर मंच तैयार नहीं कर सकते हैं।'
3 of 5
शास्त्री और कोहली
- फोटो : Twitter
शास्त्री कोहली की अगुआई वाली उस भारतीय टीम के मुख्य कोच थे जिसने 2018-19 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज में परचम लहराया था। शास्त्री ने कहा, 'वे उन्हें ‘किंग (राजा)’ कहते हैं। श्रृंखला की शुरुआती मैच में शतक बनाना भारत के लिए काफी अच्छा संकेत है। यह ऑस्ट्रेलिया के नजरिये से बुरा संकेत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
उन्होंने कहा, 'इस शतक की खुशी उसके चेहरे पर झलक रही थी। यह लाजवाब शतक रहा और मुझे लगता है कि दुनिया भर के प्रशंसक इस खिलाड़ी से ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन देखना चाहते थे।' कोहली ने अपनी शतकीय पारी के बाद मुश्किल समय में साथ देने के लिए पत्नी अनुष्का का शुक्रिया अदा किया। शास्त्री ने कहा कि यह उनके लिए भावनात्मक क्षण था।
विज्ञापन
5 of 5
शास्त्री और कोहली
- फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'यह खास पल है। आप यहां उनके परिवार और उनकी पत्नी को देख सकते हैं। उसकी आंख में आंसू होंगे। उन्होंने इसके लिए बहुत मेहनत की है। यह उनके लिए बहुत मायने रखता है। वह भारतीय क्रिकेट का बड़ा सेवक होने के साथ दुनिया भर में टेस्ट क्रिकेट के लिए दूत की तरह हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।