{"_id":"6724846e5f071320aa0c1f6c","slug":"ind-vs-aus-test-india-cancel-intra-squad-match-to-prioritise-net-practice-ahead-of-border-gavaskar-trophy-2024-11-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले अब इंट्रा-स्क्वॉड मैच नहीं खेलेगा भारत, जानें अचानक क्यों लिया फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी से पहले अब इंट्रा-स्क्वॉड मैच नहीं खेलेगा भारत, जानें अचानक क्यों लिया फैसला
Fri, 01 Nov 2024 01:04 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 01 Nov 2024 01:04 PM IST
सार
रोहित शर्मा की टीम न्यूजीलैंड से घरेलू सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीतने का लक्ष्य लेकर जाने वाली भारतीय टीम पर अतिरिक्त दबाव होगा क्योंकि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह भी दांव पर लगी है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत ने आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले इंडिया-ए टीम के साथ तीन दिवसीय मैच रद्द कर दिया है क्योंकि टीम मैनेजमेंट अतिरिक्त नेट अभ्यास पर फोकस करना चाहता है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 22 नवंबर से पर्थ में शुरू होगा। भारतीय टीम 15 से 17 नवंबर के बीच पर्थ में ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली भारत ए टीम से अभ्यास मैच खेलने वाली थी। भारत ए टीम फिलहाल अनधिकृत टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया में है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मुख्य कोच गौतम गंभीर और कुछ सीनियर खिलाड़ी नेट पर अधिक समय बिताना चाहते हैं।
भारतीय टीम
- फोटो : ICC
अभ्यास में ज्यादा समय बिताना चाहते हैं सीनियर खिलाड़ी
रोहित शर्मा की टीम न्यूजीलैंड से घरेलू सीरीज हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया जाएगी। ऑस्ट्रेलिया में लगातार तीसरी टेस्ट सीरीज जीतने का लक्ष्य लेकर जाने वाली भारतीय टीम पर अतिरिक्त दबाव होगा क्योंकि विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल में जगह भी दांव पर लगी है। समझा जाता है कि वाका की पिच पर्थ स्टेडियम की पिच की तरह है लिहाजा शीर्षक्रम के बल्लेबाज पिच पर अधिक समय बिताना चाहेंगे। ऐसे में टीम के भीतर आपस में मैच से बात नहीं बनेगी क्योंकि अगर कोई बल्लेबाज जल्दी आउट हो जाता है तो उसे जल्दी दोबारा पिच पर उतरने का समय नहीं मिलेगा।

पिछले दो दौरे पर भारत ने अभ्यास मैच खेले थे
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो दौरों पर अभ्यास मैच खेले थे। वहीं दक्षिण अफ्रीका में पिछले साल सेंचुरियन में बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले जोहानिसबर्ग में टीम के आपस में मैच हुए थे। भारत एकमात्र ऐसी टीम है जिसे ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पिछली 16 टेस्ट सीरीज में नहीं हराया है। उसकी टीम 2014-15 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी नहीं जीत पाई है। इस बीच भारत में चार बार यह ट्रॉफी जीती। इनमें से दो बार उसने आस्ट्रेलिया को उसकी धरती पर हराया।

भारतीय टीम का हो चुका है एलान
इससे पहले बीसीसीआई ने 25 अक्तूबर को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान किया था। इसमें रोहित शर्मा को कप्तान और जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुने गए स्क्वॉड में अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। घरेलू सर्किट में रन बनाने के बाद अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में जगह मिली है। नीतीश कुमार रेड्डी और हर्षित राणा को पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है।
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) , आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

रिजर्व: मुकेश कुमार, नवदीप सैनी, खलील अहमद।
विज्ञापन
रोहित और पैट कमिंस
- फोटो : Twitter
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का कार्यक्रम
| मैच | दिनांक | स्थान |
|---|---|---|
| पहला टेस्ट | 22-26 नवंबर | पर्थ |
| दूसरा टेस्ट | 6-10 दिसंबर | एडिलेड |
| तीसरा टेस्ट | 14-18 दिसंबर | ब्रिस्बेन |
| चौथा टेस्ट | 26-30 दिसंबर | मेलबर्न |
| पांचवां टेस्ट | 3-7 जनवरी | सिडनी |