{"_id":"673193e1cccf7ee3e202ea43","slug":"ind-vs-aus-who-will-open-in-rohit-sharma-absence-gambhir-suggests-two-names-says-this-on-shubman-gill-2024-11-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs AUS: रोहित की गैरमौजूदगी में कौन करेगा ओपनिंग? कोच गंभीर ने सुझाए ये दो नाम, शुभमन गिल पर भी दिया बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AUS: रोहित की गैरमौजूदगी में कौन करेगा ओपनिंग? कोच गंभीर ने सुझाए ये दो नाम, शुभमन गिल पर भी दिया बयान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 11 Nov 2024 10:49 AM IST
सार
टीम के पास शुभमन गिल के रूप में ओपनिंग के लिए एक और विकल्प मौजूद है। गंभीर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनको लेकर भी सवाल पूछे गए। भारत के 2020/21 में पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुभमन गिल ने ही भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की थी।
विज्ञापन
1 of 5
गंभीर, राहुल, ईश्वरन और गिल
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस दौरे के लिए रवाना होने से पहले कोच गौतम गंभीर ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने नियमित कप्तान रोहित शर्मा के पर्थ में होने वाले पहले टेस्ट में उपलब्धता को लेकर बातचीत की। उन्होंने कहा- फिलहाल इसकी कोई पुष्टि नहीं है। उम्मीद है कि वह उपलब्ध होंगे। हम आपको इसकी जानकारी पर्थ टेस्ट से पहले दे देंगे।
2 of 5
ईश्वरन और राहुल
- फोटो : Twitter
रोहित की गैरमौजूदगी में कौन ओपनिंग करेगा? इस सवाल पर गंभीर ने कहा- हमारे पास कई विकल्प मौजूद हैं। हमारे पास अभिमन्यु ईश्वरन हैं और हमारे पास केएल राहुल हैं। हम पर्थ में शुरुआती टेस्ट से पहले कॉल लेंगे और फैसला करेंगे कि किसे ओपनिंग कराना चाहिए। हमारे पास ओपनिंग के लिए और भी कई विकल्प हैं।
3 of 5
शुभमन गिल
- फोटो : Twitter
टीम के पास शुभमन गिल के रूप में ओपनिंग के लिए एक और विकल्प मौजूद है। गंभीर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनको लेकर भी सवाल पूछे गए। भारत के 2020/21 में पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शुभमन गिल ने ही भारतीय टीम के लिए ओपनिंग की थी। हालांकि, एक साल पहले यशस्वी जायसवाल की एंट्री के बाद उन्हें तीसरे नंबर पर भेजा जाने लगा। गंभीर ने कहा- हम सर्वश्रेष्ठ संयोजन बनाने की कोशिश करेंगे जो पर्थ में हमारे लिए काम कर सके। चाहे वह बल्लेबाजी की शुरुआत करने वाले शुभमन हों या ईश्वरन या केएल, यह सब इस बात पर निर्भर करता है कि हमें क्या सही संयोजन लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गंभीर और रोहित
- फोटो : BCCI
'WTC फाइनल पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे'
गंभीर ने कहा, 'हम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के बारे में या अंक तालिका के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे। हमारे लिए हर सीरीज महत्वपूर्ण है। हम हर सीरीज जीतने की कोशिश करते हैं। इस बार भी हमारा प्लान यही है। हम बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी जीतने की कोशिश करेंगे।'
विज्ञापन
5 of 5
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।