{"_id":"66efae84ee48f32bf7073cbd","slug":"ind-vs-ban-1st-test-rishabh-pant-better-than-ms-dhoni-in-tests-dinesh-karthik-answers-2024-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: क्या टेस्ट में एमएस धोनी से बेहतर हैं ऋषभ पंत? दिनेश कार्तिक ने दिया जवाब, प्रशंसकों से की यह अपील","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: क्या टेस्ट में एमएस धोनी से बेहतर हैं ऋषभ पंत? दिनेश कार्तिक ने दिया जवाब, प्रशंसकों से की यह अपील
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 22 Sep 2024 11:13 AM IST
सार
कार्तिक ने एक विकेटकीपर के रूप में धोनी के करियर पर भी प्रकाश डाला और बताया कि एक कप्तान के रूप में माही की उपलब्धियां उन्हें पंत की तुलना में अधिक महत्व देती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
ऋषभ पंत और धोनी
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई में खेले जा रहे टेस्ट में ऋषभ पंत ने शानदार शतक जड़ा। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में 13 चौके और चार छक्के की मदद से 109 रन बनाए। करीब 20 महीने बाद टेस्ट में वापसी करने वाले पंत का टेस्ट में छठा शतक रहा। उन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज के मामले में महेंद्र सिंह धोनी की बराबरी की। धोनी ने भी टेस्ट में छह शतक लगाए थे। इसके बाद से सोशल मीडिया पर यह बात उठने लगी कि क्या टेस्ट में पंत धोनी से बेहतर हैं? क्या पंत भारत के अब तक के सबसे महान विकेटकीपर बल्लेबाज हैं? इस पर अब दिनेश कार्तिक की प्रतिक्रिया सामने आई है।
2 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : BCCI
उन्होंने कहा कि पंत को अब तक का सबसे महान कहना अस्वीकार्य है क्योंकि उन्होंने सिर्फ 34 मैच खेले हैं। कार्तिक ने कहा, 'यह कहना सही नहीं है कि वह अभी से ही भारत के महानतम विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं, क्योंकि उन्होंने अभी 34 टेस्ट ही खेले हैं। इतनी जल्दी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचना चाहिए। हां लेकिन निश्चित तौर पर वह सही राह पर हैं और वह आगे चलकर भारत के महानतम विकेटकीपर बनकर रहेंगे।'
3 of 4
दिनेश कार्तिक
- फोटो : IPL/BCCI
कार्तिक ने एक विकेटकीपर के रूप में धोनी के करियर पर भी प्रकाश डाला और बताया कि एक कप्तान के रूप में माही की उपलब्धियां उन्हें पंत की तुलना में अधिक महत्व देती हैं। उन्होंने कहा, 'विकेटकीपर के रूप में भी धोनी की साख को नजरअंदाज न करें। उन्होंने जरूरत के समय न केवल शानदार बल्लेबाजी की और रन बनाए बल्कि उन्होंने भारत को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मेस (गदा) तक पहुंचाया। भारत नंबर एक बना रहा। इसलिए जब आप किसी खिलाड़ी के बारे में बात करते हैं तो आपको उस सभी को महत्व देना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
धोनी, पंत और पोंटिंग
- फोटो : Twitter
धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट खेले और 38.09 की औसत से 4876 रन बनाए, जिसमें छह शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। इसके अलावा उनके नाम सबसे लंबे प्रारूप (294) में विकेट के पीछे पांचवां सबसे ज्यादा शिकार करने का भी रिकॉर्ड है। वह 2009 में न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतने वाले मंसूर अली खान पटौदी के बाद सिर्फ दूसरे भारतीय कप्तान बने थे। उनकी कप्तानी में भारत एक ही साल के अंदर पहली बार दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भी बन गई थी और दक्षिण अफ्रीका में अपनी पहली टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ भी कराई थी। दूसरी तरफ पंत ने अब तक 34 टेस्ट में 44.79 की औसत से 2419 रन बनाए हैं जिसमें छह शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। वह टेस्ट में भारत के तीसरे सबसे सफल विकेटकीपर भी हैं, जिनके नाम अब तक 134 शिकार हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।