फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs BAN: 'मलिंगा बना हुआ है', कोहली ने मैदन पर शाकिब पर कसा तंज, श्रीलंकाई 'यॉर्कर किंग' की आई प्रतिक्रिया

Sun, 22 Sep 2024 09:57 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 22 Sep 2024 09:57 AM IST
सार

कोहली की फॉर्म में गिरावट जारी रही। वह चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ हुए पहले टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। टेस्ट की दोनों पारियों में कोहली ने क्रमश: छह और 17 रन की पारी खेली।

विज्ञापन
Virat Kohli Sledges Shakib Al Hasan With Malinga Remark; Lasith Malinga Reaction Viral, IND vs BAN 1st Test
शाकिब और विराट - फोटो : Twitter
भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट में विराट कोहली और शाकिब अल हसन के बीच एक मजेदार चैट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। दरअसल, मैच के दूसरे दिन कोहली ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान शाकिब पर चुटकी ली थी। उनकी यह बातचीत स्टंप माइक पर रिकॉर्ड हो गई। बांग्लादेश के स्टार स्पिनर ने कोहली को अपने ओवर में यॉर्कर पर यॉर्कर गेंद फेंकी थी। भारतीय बल्लेबाज ने बाद में नॉन स्ट्राइक पर रहते हुए इसी को लेकर शाकिब के मजे लिए। स्टंप माइक में कोहली को शाकिब को 'मलिंगा' कहते हुए सुना जा सकता है। श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लासिथ मलिंगा को यॉर्कर स्पेशलिस्ट कहा जाता था। 

 
Virat Kohli Sledges Shakib Al Hasan With Malinga Remark; Lasith Malinga Reaction Viral, IND vs BAN 1st Test
विराट और शाकिब - फोटो : BCCI
वीडियो में कोहली को शाकिब से यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'मलिंगा बना हुआ है, यॉर्कर पे यॉर्कर डाल रहा है।' इसके बाद दोनों हंसने लगते हैं। इस वीडियो को मलिंगा ने भी शेयर किया है। उन्होंने इसके कैप्शन में 'नियामाई मल्ली' लिखा, जिसका मतलब होता है 'शानदार, भाई'। मलिंगा ने इसके साथ हंसने का और दिल का इमोजी भी बनाया है।
Virat Kohli Sledges Shakib Al Hasan With Malinga Remark; Lasith Malinga Reaction Viral, IND vs BAN 1st Test
विराट कोहली - फोटो : twitter
कोहली की फॉर्म में गिरावट जारी रही। वह चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ हुए पहले टेस्ट में कुछ खास प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। टेस्ट की दोनों पारियों में कोहली ने क्रमश: छह और 17 रन की पारी खेली। पहली पारी में जहां उन्होंने हसन महमूद की ऑफ स्टंप के बाहर गेंद का पीछा किया, वहीं दूसरी पारी में वह गलत एल्बीडब्ल्यू फैसले का शिकार हो गए। इसका रिव्यू नहीं करने का फैसला लेने के बाद अल्ट्राएज ने गेंद के साथ बल्ले को संपर्क बनाते हुए पाया। अगर विराट ने रिव्यू लिया होता तो वह नॉटआउट होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli Sledges Shakib Al Hasan With Malinga Remark; Lasith Malinga Reaction Viral, IND vs BAN 1st Test
विराट कोहली - फोटो : BCCI
विराट का इस साल सभी प्रारूपों में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इस साल 15 मैचों और 17 पारियों में उन्होंने 18.76 की औसत से सिर्फ 319 रन बनाए हैं। उनके नाम पर सिर्फ एक अर्धशतक है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप फाइनल के दौरान 76 रन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया है। फिलहाल टेस्ट में विराट का औसत आठ साल के निचले स्तर पर है। उन्होंने 114 टेस्ट में 193 पारियों में 48.74 की औसत से 8,871 रन बनाए हैं, जिसमें 29 शतक और 30 अर्धशतक शामिल हैं। पिछली बार उनका औसत इससे कम नवंबर 2016 में रहा था जब उनका औसत 48.28 का रहा था।
विज्ञापन
Virat Kohli Sledges Shakib Al Hasan With Malinga Remark; Lasith Malinga Reaction Viral, IND vs BAN 1st Test
विराट कोहली - फोटो : twitter
2020 के बाद से विराट का टेस्ट में रिकॉर्ड उतना अच्छा नहीं रहा है। साल 2020 से खेले गए 30 टेस्ट मैचों में उन्होंने 52 पारियों में 32.72 की औसत से 1,669 रन बनाए हैं, जिसमें सिर्फ दो शतक और आठ अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 186 रन का है। 2023-25 आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र के दौरान पांच टेस्ट और आठ पारियों में विराट ने एक शतक और दो अर्धशतक के साथ, 49.00 की औसत से 392 रन बनाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 121 रन का है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed