{"_id":"66ef94dd31872733dc070f71","slug":"csk-ipl-2025-retention-list-report-chennai-super-kings-to-retain-ruturaj-jadeja-takes-bold-ms-dhoni-call-2024-09-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"REPORT: IPL 2025 के लिए CSK की रिटेंशन लिस्ट में गायकवाड़-जडेजा, धोनी को लेकर लिया बड़ा फैसला, इन्हें जगह नहीं","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
REPORT: IPL 2025 के लिए CSK की रिटेंशन लिस्ट में गायकवाड़-जडेजा, धोनी को लेकर लिया बड़ा फैसला, इन्हें जगह नहीं
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 22 Sep 2024 09:24 AM IST
सार
पूरी क्रिकेट बिरादरी बीसीसीआई की रिटेंशन पॉलिसी का इंतजार कर रही है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स यकीनन किसी भी अन्य फ्रेंचाइजी की तुलना में रिटेंशन दिशानिर्देशों को समझने के लिए ज्यादा बेताब है।
विज्ञापन
1 of 5
धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
आईपीएल 2025 को लेकर हलचल तेज हो गई है। अगले सीजन के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमें अपनी रिटेंशन लिस्ट तैयार करने में जुटी हुई हैं। इस महीने के अंत तक या फिर अगले महीने की शुरुआत में लगभग सभी टीमें रिटेन किए गए खिलाड़ियों का नाम बीसीसीआई को सौंप देंगी। बाकी सभी खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में उतरेंगे। ऐसे में फ्रेंचाइजी पूरी तरह सतर्क हैं। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी तक इसका खुलासा नहीं किया है कि एक फ्रेंचाइजी कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।
2 of 5
धोनी
- फोटो : IPL/BCCI
पूरी क्रिकेट बिरादरी बीसीसीआई की रिटेंशन पॉलिसी का इंतजार कर रही है, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स यकीनन किसी भी अन्य फ्रेंचाइजी की तुलना में रिटेंशन दिशानिर्देशों को समझने के लिए ज्यादा बेताब है। दरअसल, बोर्ड की नीति यह तय करेगी कि महान एमएस धोनी एक और सीजन खेलेंगे या नहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएसके ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली है और उसमें पांच खिलाड़ियों को जगह दी है। साथ ही धोनी को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। इसमें कुछ बड़े नाम हैं, जिन्हें शामिल नहीं किया गया है।
3 of 5
मथीशा पथिराना
- फोटो : IPL/BCCI
रेवस्पोर्ट्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके ने पहले ही पांच खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार कर ली है, जिन्हें वे मेगा नीलामी से पहले बनाए रखना चाहते हैं। ऐसी खबरें हैं कि बीसीसीआई सभी फ्रेंचाइजी को राइट टू मैच सहित छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति देगा, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सीएसके की रिटेंशन लिस्ट में पांच खिलाड़ियों में ऋतुराज गायकवाड़, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, मथीशा पथिराना और एमएस धोनी शामिल हैं। हैरानी की बात यह है कि अगर फ्रेंचाइजी की रिटेंशन लिस्ट यही है तो उसमें दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिचेल, महीश तीक्ष्णा को जगह नहीं दी गई है। यह देखते हुए कि धोनी 2025 सीजन से आगे नहीं खेल सकते हैं, सीएसके ने अपने कुछ शीर्ष खिलाड़ियों को शामिल न करके एक साहसिक फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL
सीएसके के अधिकारियों ने पहले ही बीसीसीआई से पुराने नियम को वापस लाने की मांग की थी। इसके मुताबिक, फ्रेंचाइजी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके खिलाड़ी को अनकैप्ड के तौर पर टीम में बनाए रखने की अनुमति देता था। हालांकि, बोर्ड ने अभी तक इस विषय पर अपने फैसले की घोषणा नहीं की है। अनकैप्ड खिलाड़ियों की श्रेणी में रखने से यह होता था कि उनकी सैलरी कम होती थी। ऐसे में यह निश्चित है सीएसके भले ही धोनी को रिटेन करे, लेकिन उन्हें सबसे कम सैलरी वाली श्रेणी में बरकरार रखा जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
जडेजा और धोनी
- फोटो : IPL
तब के नियम के तहत पांच साल से अधिक समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने वाले खिलाड़ियों को अनकैप्ड खिलाड़ी मानने की अनुमति थी। यह नियम 2008 में शुरू हुआ था और 2021 तक लागू था, जिसके बाद इसे बंद कर दिया गया था। धोनी ने 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। सीएसके चाहता है कि समय सीमा समाप्त होकर महज संन्यास ले चुके खिलाड़ियों को अनकैप्ड माना जाए। अगर नियम वापस आता है, तो धोनी और सीएसके को फायदा होगा। धोनी आईपीएल 2025 में वापसी करेंगे या नहीं, इस पर भी सवाल है। कुछ हद तक इम्पैक्ट प्लेयर के नियम का भी इसमें किरदार होगा। हालांकि, उनके वापसी से आईपीएल को भी फायदा होगा। हालांकि, यह काफी हद तक बीसीसीआई द्वारा तैयार की गई रिटेंशन पॉलिसी पर निर्भर करता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।