Most Unusual Lost and Found Items: क्या आपने कभी सोचा है कि लोग होटलों में क्या-क्या चीजें भूल सकते हैं? एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, लोग होटलों में अजीबोगरीब चीजें भूल जाते हैं, जिनके बारे में आपने शायद कभी सोचा भी नहीं होगा। एक लोकप्रिय होटल बुकिंग वेबसाइट ने 400 से अधिक होटलों के डेटा का विश्लेषण करके एक सूची जारी की है, जिसमें बताया गया है कि लोग सबसे अधिक क्या-क्या चीजें भूल जाते हैं। इस सूची में कुछ चीजें तो ऐसी हैं जो हम सभी कभी न कभी होटल के अलावा अन्य जगहों पर भी भूल जाते हैं, जैसे मोबाइल का चार्जर, एडाप्टर, गंदे कपड़े, मेकअप के सामान आदि। लेकिन कुछ चीजें इतनी अजीब हैं कि आप हैरान रह जाएंगे। इस सूची में रोलेक्स घड़ी, लग्जरी कार की चाबियां, एक कार का टायर, एक सगाई की अंगूठी, एक दांत, दो पूरे पैर के कास्ट, ढेर सारा कैश, एक पालतू छिपकली और एक चूजा शामिल हैं। आइए इस लेख इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।
रोलेक्स, छिपकली, चार्जर...होटलों में क्या-क्या भूल जाते हैं लोग? गेस्ट से छूटने वाली अजीबोगरीब चीजों की लिस्ट
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Sat, 21 Sep 2024 06:08 PM IST
सार
एक लोकप्रिय होटल बुकिंग वेबसाइट ने हैरान करने वाली रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि लोग होटलों में क्या-क्या भूल जाते हैं। इस रिपोर्ट के लिए दुनिया भर के 400 से अधिक होटलों के डेटा का विश्लेषण किया गया है, जिसे आपको भी जानना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन