Black Bat Flower Looks Like Bat :अब तक आपने कई दुर्लभ फूलों के नाम सुने होंगे, मगर आज हम जिस फूल के बारे में बताने जा रहे हैं वो दुर्लभ होने का साथ-साथ अजीब भी है। हम बात कर रहे हैं ब्लैक बैट फ्लावर की। ब्लैक बैट फ्लावर एक अत्यंत ही दुर्लभ और रहस्यमयी फूल है जो अपनी अजीबोगरीब बनावट और गहरे रंग के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है। इस फूल के पंखुड़ियों की अनूठी बनावट के कारण इसे चमगादड़ के जैसा माना जाता है, जिसके वजह से इसका नाम ब्लैक बैट फ्लावर पड़ा। देखा जाए तो इसके नाम में ही बैट है जिसका अर्थ चमगादड़ होता है। यह फूल अन्य फूलों से बिल्कुल अलग होता है। इसकी पंखुड़ियां चमगादड़ के पंखों की तरह दिखती हैं और इसका केंद्र एक चमगादड़ के मुंह जैसा लगता है।
Ajab-Gajab: चमगादड़ के जैसा दिखता है ये फूल, बेहद अजीबोगरीब हैं ब्लैक बैट फ्लावर की विशेषताएं
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिखर बरनवाल
Updated Sat, 21 Sep 2024 04:10 PM IST
सार
Black Bat Flower : ब्लैक बैट फ्लावर अपने अजीबोगरीब आकार और रंग के कारण दुनिया भर में प्रसिद्ध है। यह फूल अपने नाम के जैसे ही काले रंग का होता है और चमगादड़ के आकार जैसा दिखता है। इसीलिए इसे ब्लैक बैट फ्लावर कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन