फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Yuvraj-Broad: 'वह लगातार सात छक्के भी मार देते', ब्रॉड ने 2007 विश्व कप में युवराज की पारी को लेकर दिया बयान

Sat, 21 Sep 2024 03:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 21 Sep 2024 03:55 PM IST
सार

टी20 विश्व कप 2007 के उस ओवर की हाइलाइट्स को देखते हुए ब्रॉड ने कहा कि यह सात छक्के हो सकते थे अगर अंपायर ने देखा होता कि उनकी गेंदों में से एक नो-बॉल है।

विज्ञापन
'Yuvraj Singh Could've Hit Seven Sixes In A Row: Stuart Broad Makes Confession On T20 World Cup 2007 Over
स्टुअर्ट ब्रॉड और युवराज सिंह - फोटो : Twitter
इंग्लैंड के महान गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत में ही सबसे बुरे दौर को देखा है। वह इसे स्वीकार भी करते हैं। ब्रॉड को 2007 टी20 विश्व कप में भारत के युवराज सिंह ने एक ओवर में छह छक्के मारे थे। अब 17 साल बाद पहली बार ब्रॉड ने स्वीकार किया कि युवराज उन्हें लगातार सात छक्के लगा सकते थे, अगर अंपायर ने एक गलती नहीं की होती।
'Yuvraj Singh Could've Hit Seven Sixes In A Row: Stuart Broad Makes Confession On T20 World Cup 2007 Over
युवराज सिंह - फोटो : Twitter
स्काई स्पोर्ट्स पर टी20 विश्व कप 2007 के उस ओवर की हाइलाइट्स को देखते हुए ब्रॉड ने कहा कि यह सात छक्के हो सकते थे अगर अंपायर ने देखा होता कि उनकी गेंदों में से एक नो-बॉल है। पहली तीन गेंदों पर ओवर द विकेट गेंदबाजी करते हुए तीन छक्के खाने के बाद ब्रॉड ने कुछ अलग करने और छक्कों को रोकने के लिए चौथी गेंद अराउंड द विकेट फेंकी थी। हालांकि, ब्रॉड ने तब फुलटॉस गेंद फेंकी जिसे युवराज ने पॉइंट के ऊपर से छक्का जड़ा।
'Yuvraj Singh Could've Hit Seven Sixes In A Row: Stuart Broad Makes Confession On T20 World Cup 2007 Over
युवराज सिंह - फोटो : Twitter
उस पल को याद करते हुए ब्रॉड ने महसूस किया कि अंपायर उस गेंद को कमर तक की नो बॉल दे सकते थे। उन्होंने फिर मजाक में कहा कि अगर ऐसा होता तो अगली गेंद पर युवराज उन्हें सातवां छक्का मार सकते थे। ब्रॉड ने स्काई स्पोर्ट्स पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल आथर्टन से कहा, 'मैंने कभी ऐसी बल्लेबाजी नहीं देखी, लेकिन मुझे स्वीकार करना होगा कि मैं भाग्यशाली रहा कि उसे नो बॉल नहीं दिया गया। नहीं तो युवी सातवां छक्का भी लगा सकते थे।' इसके बाद दोनों हंसने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
'Yuvraj Singh Could've Hit Seven Sixes In A Row: Stuart Broad Makes Confession On T20 World Cup 2007 Over
युवराज सिंह - फोटो : Twitter
ब्रॉड ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने इससे पहले कभी छह छक्कों की फुटेज नहीं देखी थी। उन्होंने कहा, 'मैंने इस वीडियो को इससे पहले कभी नहीं देखा है। इसलिए 17 साल बाद यह अवसर देने के लिए धन्यवाद। इस ऐतिहासिक मैच में भारत ने 18 रन से जीत हासिल की थी। गंभीर के 41 गेंद में 58 रन, सहवाग के 52 गेंद में 68 रन और युवी के 16 गेंद में तूफानी 58 रन की बदौलत भारत ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 218 रन बनाए थे।
विज्ञापन
'Yuvraj Singh Could've Hit Seven Sixes In A Row: Stuart Broad Makes Confession On T20 World Cup 2007 Over
युवराज सिंह - फोटो : Twitter
जवाब में इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 200 रन ही बना सकी थी। विक्रम सोलंकी ने 31 गेंद में 43 रन, केविन पीटरसन ने 23 गेंद में 39 रन और पॉल कॉलिंगवुड ने 20 गेंद में 28 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा डैरेन मैडी ने 20 गेंद में 29 रन बनाए थे। भारत की ओर से इरफान पठान ने तीन और आरपी सिंह ने दो विकेट लिए थे। युवराज ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 30 गेंदों में 70 रनों की एक और अविश्वसनीय पारी खेली थी। भारत ने उस साल टी20 विश्व कप जीता था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed