{"_id":"66e857f04ecc180d22003b72","slug":"ind-vs-ban-virat-kohli-average-was-80-from-2016-20-it-declined-since-2021-know-rohit-kl-rahul-performance-2024-09-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs BAN: 2016-20 तक 80+ रहा कोहली का औसत, 2021 से आई गिरावट, जानें साल दर साल कैसा रहा विराट का प्रदर्शन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs BAN: 2016-20 तक 80+ रहा कोहली का औसत, 2021 से आई गिरावट, जानें साल दर साल कैसा रहा विराट का प्रदर्शन
Tue, 17 Sep 2024 07:19 AM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Tue, 17 Sep 2024 07:19 AM IST
सार
हम यहां किंग कोहली और अन्य खिलाड़ियों के औसत पर चर्चा करेंगे। आइये जानते हैं...
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टीम का टेस्ट सत्र 19 सितंबर से शुरू हो जाएगा। रोहित शर्मा की सेना गुरुवार को बांग्लादेश की टीम के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में भिड़ेगी। पहला मुकाबला चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा जबकि दूसरा मैच 27 सितंबर से कानपुर में होगा। इस मैच के जरिए विराट कोहली जनवरी, 2024 के बाद टेस्ट टीम में वापसी करेंगे।
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कोहली के औसत में आई कमी
2011 में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कोहली ने 2016-2020 के बीच घर में कुल 22 टेस्ट मुकाबले खेले। इनमें उन्होंने 10 शतकों की मदद से 86.17 के औसत से रन बनाए। हालांकि, 2021 के बाद से उनके औसत में कमी आई। दिग्गज ने अब तक कुल 11 टेस्ट मैच खेले। इनमें उनका औसत 34.47 का रहा। हैरानी की बात यह है कि उनके बल्ले से इस बीच सिर्फ एक ही शतक निकला।

रोहित शर्मा
- फोटो : PTI
रोहित भी नहीं हैं पीछे
कोहली इकलौते ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जिनके औसत में कमी देखने को मिली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के आंकड़े भी चौंकाने वाले हैं। 2016 से 2020 के बीच हिटमैन ने भारतीय सरजमीं पर कुल 10 मुकाबलों में 101.10 के औसत से रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक निकले। वहीं, 2021 से अब तक खेले 15 मैचों में दिग्गज का औसत 44.87 ही रह गया। हालांकि, शतकों की संख्या चार ही रही।

केएल राहुल
- फोटो : BCCI
2021 से अब तक केएल राहुल ने खेले तीन मैच
आगामी सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने रोहित-विराट के अलावा केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, ऋषभ पंत, शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को भी टीम में शामिल किया है। सीनियर खिलाड़ियों के औसत पर नजर डालें तो कप्तान और पूर्व कप्तान की तरह उनके प्रदर्शन में भी गिरावट आई है।
2016-2020 के बीच 44.25 के औसत से रन बनाने वाले केएल राहुल ने 2021 से अब तक सिर्फ तीन टेस्ट खेले हैं। इनमें उन्होंने 29.20 के औसत से रन बनाए हैं। 32 वर्षीय बल्लेबाज को आखिरी बार भारत के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलते देखा गया था।

रवींद्र जडेजा
- फोटो : BCCI
जडेजा का औसत भी गिरा
टी20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके रवींद्र जडेजा भारत के लिए टेस्ट और वनडे में खेलना जारी रखेंगे। बांग्लादेश के खिलाफ उनकी स्पिन गेंदबाजी और सातवें नंबर पर आकर बल्लेबाजी भारतीय टीम के लिए उपयोगी साबित होगी। 2016-2020 के बीच स्टार ऑलराउंडर ने कुल 24 टेस्ट मुकाबले घर में खेले। इनमें उन्होंने 47.61 के औसत से रन बनाए जिसमें एक शतक शामिल है। हालांकि, 2021 के बाद उनका औसत 41.38 ही रह गया।