{"_id":"686b4968e7b590b9720c0efb","slug":"ind-vs-eng-captain-shubman-gill-praised-siraj-and-akash-deep-said-when-2-of-your-bowlers-take-17-wickets-2025-07-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: कप्तान गिल ने सिराज-आकाश दीप की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- जब आपके दो गेंदबाज 17 विकेट लें तो...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: कप्तान गिल ने सिराज-आकाश दीप की तारीफ में पढ़े कसीदे, बोले- जब आपके दो गेंदबाज 17 विकेट लें तो...
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 07 Jul 2025 09:43 AM IST
सार
गिल ने टीम की जीत के बाद चेतेश्वर पुजारा के साथ बातचीत में कहा, 'जब आपके दो तेज गेंदबाज 17 विकेट लेते हैं तो कप्तान के लिए यह आसान हो जाता है। बुमराह भाई इस मैच में नहीं थे लेकिन टीम में हमारे पास जो गेंदबाज हैं वे एक मैच में 20 विकेट लेने में सक्षम हैं।'
विज्ञापन
1 of 7
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने बर्मिंघम के एजबेस्टन टेस्ट में जीत के बाद आकाश दीप और मोहम्मद सिराज की तारीफ की है। इन दोनों तेज गेंदबाजों ने जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में शानदार प्रदर्शन करते हुए मिलकर 17 विकेट लिए। गिल ने कहा कि इनके शानदार प्रदर्शन से कप्तान के तौर पर उनका काम काफी आसान हो गया। भारत ने दूसरे टेस्ट में 336 रन से एतिहासिक जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।
2 of 7
मोहम्मद सिराज-आकाश दीप-शुभमन गिल
- फोटो : ANI
आकाश दीप ने मैच में 10 विकेट लिए जिसमें दूसरी पारी में पहली बार पांच विकेट लेना भी शामिल है। सिराज ने दोनों पारियों में सात विकेट लिए। गिल ने टीम की जीत के बाद चेतेश्वर पुजारा के साथ बातचीत में कहा, 'जब आपके दो तेज गेंदबाज 17 विकेट लेते हैं तो कप्तान के लिए यह आसान हो जाता है। बुमराह भाई इस मैच में नहीं थे लेकिन टीम में हमारे पास जो गेंदबाज हैं वे एक मैच में 20 विकेट लेने में सक्षम हैं।'
3 of 7
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI-X
शुरुआती टेस्ट में मिली हार के बाद गिल ने इस वापसी का श्रेय बेहतर गेंदबाजी और बेहतर क्षेत्ररक्षण को दिया। कप्तान ने कहा, 'ऐसे कई मौके रहे हैं जब हमने श्रृंखला का पहला मैच गंवा दिया और फिर वापसी की। इसलिए हमें पता था कि वापसी कैसे करनी है। अगर हम लगातार 450 रन बनाते हैं तो हमारे गेंदबाज हमें मैच में बनाए रखेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI-X
उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने अपनी गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में वापसी की, वह देखने लायक था।' भारत की जीत की नींव गिल ने रखी। उन्होंने पहली पारी में 269 रन बनाए और दूसरी पारी में 161 रन बनाकर 608 रन के विशाल लक्ष्य की नींव रखी। गिल ने कहा, 'इस तरह के विकेट पर हमें पता था कि अगर हम 400-500 रन बना लेते हैं, तो यह काफी होगा। हर मैच हेडिंग्ले जैसा नहीं होगा। गेंदबाज शानदार थे। जिस तरह से हम उनके शीर्ष क्रम को ध्वस्त करने में सफल रहे, उन्होंने शानदार गेंदबाजी की।'
विज्ञापन
5 of 7
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI-X
गिल ने प्रसिद्ध कृष्णा की भी प्रशंसा की जिन्होंने अपने प्रयास के बावजूद दबाव बनाए रखा जबकि उन्हें बहुत अधिक विकेट नहीं मिले। कप्तान ने कहा, 'आकाश दीप सही लेंथ पर गेंद डाली जो इस तरह की पिच पर मुश्किल था। उन्होंने हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया। मैं निश्चित रूप से अपने खेल के साथ सहज महसूस कर रहा हूं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।