{"_id":"688375f6aba4167029048cf7","slug":"ind-vs-eng-greed-to-collect-20-30-extra-runs-ashwin-slams-india-team-management-for-not-playing-kuldeep-2025-07-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: '20-30 रन अतिरिक्त बनाने का लालच...', कुलदीप को नहीं खिलाने पर अश्विन ने टीम मैनेजमेंट को लताड़ा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: '20-30 रन अतिरिक्त बनाने का लालच...', कुलदीप को नहीं खिलाने पर अश्विन ने टीम मैनेजमेंट को लताड़ा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 25 Jul 2025 05:48 PM IST
सार
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि कुलदीप इस सीरीज में शुरुआती चार टेस्ट में से एक भी मैच नहीं खेलेंगे।
विज्ञापन
1 of 4
अश्विन ने टीम मैनेजमेंट को लताड़ लगाई है
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड दौरे पर भारत ने तीन खिलाड़ियों को छोड़कर बाकी सभी को आजमा लिया है। जो तीन खिलाड़ी नहीं खेले हैं, उनमें कुलदीप यादव, अभिमन्यु ईश्वरन और ध्रुव जुरेल शामिल हैं। सीरीज के पहले टेस्ट से ही कुलदीप को खिलाने की मांग की जा रही है, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने उन्हें मौका नहीं दिया है। भारत रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर के रूप में दो स्पिनर को तो खिला रहा है, लेकिन कुलदीप की जगह नहीं बन पा रही है। टीम मैनेजमेंट की सोच एक अतिरिक्त बल्लेबाज खिलाकर 20-30 रन अतिरिक्त रन बनाने की रही है। हालांकि, इसमें टीम इंडिया कामयाब नहीं हो पाई है। सुंदर कुछ खास टच में नहीं दिखे हैं। वहीं, नीतीश रेड्डी और शार्दुल ने भी बल्ले से कुछ खास नहीं किया है। इसी सोच को लेकर भारत के पूर्व स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टीम मैनेजमेंट को लताड़ लगाई है।
2 of 4
कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर
- फोटो : BCCI/PTI
अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि कुलदीप इस सीरीज में शुरुआती चार टेस्ट में से एक भी मैच नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा, 'अगर किसी ने मुझे बताया होता कि कुलदीप यादव पहले चार टेस्ट मैचों में एक भी नहीं खेल पाएंगे, तो मैं बहुत हैरान होता।
दुर्भाग्य से, यह हमारी बल्लेबाजी को लेकर दीवानगी है और उन 20-30 अतिरिक्त रनों की तलाश है। अगर आपका नंबर सात बल्लेबाज 30 रन बनाता है और आपका नंबर आठ बल्लेबाज़ भी 30 रन बनाता है, तो आपके पास अतिरिक्त 60 रन होते हैं। पहले ये 60 रन बहुत उपयोगी हुआ करते थे, क्योंकि गेंदबाजों को पिच से मदद मिलती थी।'
3 of 4
शार्दुल-जडेजा
- फोटो : PTI
अश्विन ने शार्दुल ठाकुर को खिलाने की भारत की रणनीति पर सवाल उठाए जिन्हें दूसरे दिन केवल पांच ओवर मिले और उन्होंने 35 रन दिए। अश्विन ने इस तरह के सेटअप में कुलदीप को नजरअंदाज करने पर निराशा व्यक्त की, खासकर जब रवींद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर जैसे गेंदबाज बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। पिछले साल दिसंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले अश्विन ने तर्क दिया कि कुलदीप जैसे आक्रामक गेंदबाज को चुनने की भारत की अनिच्छा, भले ही बल्लेबाजी की गहराई पहले से ही मजबूत हो, तर्क से परे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
अश्विन, जडेजा और सुंदर
- फोटो : Twitter
उन्होंने कहा, 'अगर आप सिर्फ शार्दुल ठाकुर को इतने ओवर देने की योजना बना रहे हैं और उनसे 20-30 रन की उम्मीद कर रहे हैं। मैं शार्दुल ठाकुर को पसंद करता हूं, लेकिन अगर इतना ही उपयोग करना है, तो आप कुलदीप यादव पर विचार क्यों नहीं कर सकते? यह सिर्फ मेरे सिर के ऊपर से जा रहा है। मुझे पता है कि यह हालात के खिलाफ लगता है कि टीम में तीन स्पिनर हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। जडेजा अब आपके लिए एक विशेषज्ञ बल्लेबाज है। वॉशिंगटन सुंदर भी अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं। जब आपके गेंदबाज इतनी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं तो आप आक्रामक गेंदबाज को क्यों नहीं उतार रहे हैं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।