{"_id":"6869f2494178030ce501d5ec","slug":"ind-vs-eng-morne-morkel-praised-siraj-and-akash-deep-for-not-letting-bumrah-absence-felt-know-what-he-said-2025-07-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: बुमराह की कमी महसूस नहीं होने देने के लिए कोच मोर्कल ने की सिराज-आकाश दीप की तारीफ, जानें क्या कहा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: बुमराह की कमी महसूस नहीं होने देने के लिए कोच मोर्कल ने की सिराज-आकाश दीप की तारीफ, जानें क्या कहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एजबेस्टन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 06 Jul 2025 09:19 AM IST
सार
बुमराह को आराम दिए जाने के बाद आकाश दीप ने टीम में जगह बनाई, जिससे सिराज के कंधों पर अधिक जिम्मेदारी आ गई। मोर्कल ने कहा, 'अभी तक तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं।'
विज्ञापन
1 of 5
बुमराह, आकाश दीप और सिराज
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने कहा कि जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में मोहम्मद सिराज ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि आकाश दीप गुड लेंथ बॉल से लगातार स्टंप पर निशाना साध रहे हैं। आकाश दीप और सिराज दोनों ही सपाट पिच होने के बावजूद नई गेंद से कामयाबी हासिल की। दोनों ने पहली पारी में इंग्लैंड के सभी 10 विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में तीनों विकेट इन्हीं के नाम रहे हैं। पहली पारी में सिराज ने छह और आकाश ने चार विकेट लिए थे, जबकि दूसरी पारी में आकाश ने अब तक दो और सिराज ने एक विकेट लिया है। दूसरी ओर इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों को पिच से उतनी मदद नहीं मिली।
2 of 5
मोर्ने मोर्कल
- फोटो : BCCI
बुमराह को आराम दिए जाने के बाद आकाश दीप ने टीम में जगह बनाई, जिससे सिराज के कंधों पर अधिक जिम्मेदारी आ गई। मोर्कल ने कहा, 'अभी तक तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन से बहुत खुश हूं। पिछले मैच के बाद हमारी कुछ अच्छी चर्चा हुई थी। बुमराह की गैरमौजूदगी में अच्छा प्रदर्शन एक सुखद संकेत है। आकाश दीप एक आक्रामक गेंदबाज हैं, जो स्टंप टू स्टंप सवाल पूछते हैं। इंग्लैंड की परिस्थितियां उनके अनुकूल हैं। वह तेज गति से दौड़ रहे हैं और यह एक अच्छा संकेत है। आप उन्हें जितना अधिक आत्मविश्वास देंगे, वह उतने ही बेहतर होते जाएंगे।'
3 of 5
आकाश दीप और गिल
- फोटो : ANI
लगभग असंभव 608 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही इंग्लैंड की टीम को अंतिम दिन टेस्ट जीतने के लिए 536 रन और बनाने होंगे। पिछले कुछ समय से सिराज विकेट के लिए जूझ रहे थे, लेकिन मोर्कल खुश हैं कि मेहनती तेज गेंदबाज को आखिरकार उनकी मेहनत का फल मिला। मोर्कल ने कहा, 'सिराज एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका मैं बहुत सम्मान करता हूं। वह अपनी क्षमता से अधिक प्रदर्शन करते हैं। वह कई बार बहुत अधिक प्रयास कर सकते हैं और इससे आप असंगत हो सकते हैं, लेकिन वह वास्तव में दिल से खेलते हैं। वह टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन करते हैं और कई बार विकेटों के मामले में इसका असर नहीं दिखता।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सिराज
- फोटो : ANI
यह पूछे जाने पर कि भारत ने पारी घोषित जल्दी क्यों नहीं की? मोर्कल ने कहा, 'हम वास्तव में चिंतित नहीं हैं। यदि आप 500 से अधिक रन बनाते हैं, तो आप जीत के हकदार हैं। पांचवें दिन से पहले हम एक घंटे गेंदबाजी करना चाहते थे। पांचवां दिन रोमांच से भरपूर होगा। इंग्लैंड को आक्रामक शैली की क्रिकेट खेलने में सफलता मिली है। अगर वे इसे खेलने से खुश हैं तो पांचवें दिन भी ऐसा ही हो।'
विज्ञापन
5 of 5
जडेजा और गिल
- फोटो : BCCI X
मोर्कल ने कप्तान शुभमन गिल की भी तारीफ की, जिन्होंने अब तक सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने चार पारियों में एक दोहरा शतक और दो शतक बनाए हैं। उन्होंने कहा, 'शुभमन के लिए बहुत खुश हूं। एक बड़े दौरे पर कप्तान के रूप में इंग्लैंड आकर, उन्होंने अब तक उम्मीदों को बहुत अच्छी तरह से संभाला है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।