Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs ENG Rohit Sharma scores a briiliant century in difficult situation, reveals plan to bat on a difficult pitch of chepauk
{"_id":"6027eafe8ebc3ee94d3c9c0f","slug":"ind-vs-eng-rohit-sharma-scores-a-briiliant-century-in-difficult-situation-reveals-plan-to-bat-on-a-difficult-pitch-of-chepauk","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोहित शर्मा ने बताया कठिन पिच पर बल्लेबाजी का प्लान, मुश्किल स्थिति में जड़ा तूफानी शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रोहित शर्मा ने बताया कठिन पिच पर बल्लेबाजी का प्लान, मुश्किल स्थिति में जड़ा तूफानी शतक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 13 Feb 2021 08:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में अपनी खोई हुई फॉर्म हासिल की। उन्होंने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में शनिवार से शुरू हुए टेस्ट मैच में अपने पुराने अंदाज में बल्लेबाजी की और चौथी बार 150 से अधिक की पारी खेली। रोहित ने पहले दिन 231 गेंदों में 70 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और दो छक्के लगाए।
2 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
चेन्नई में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में इस बार पिच बदली हुई नजर आई। पहले टेस्ट मैच की तुलना में यहां पहले ही दिन काफी टर्न देखने को मिली। इसकी वजह से पिच पर बल्लेबाजी करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। बावजूद इसके रोहित पिच पर डटे रहे और इंग्लैंड के गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बटोरे।
3 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@BCCI
रोहित की इस पारी की सभी ने सराहना की और पूर्व क्रिकेटरों ने भी इसे खास बताया। वहीं मैच के बाद रोहित ने भी अपनी बल्लेबाजी पर बात की। उन्होंने कहा कि उन्हें पिच के बारे में पहले से ही पता था और वे इसे लेकर मानसिक तौर पर तैयार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter@BCCI
हिटमैन शर्मा ने पहले दिन उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 162 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि चेन्नई की इस टर्निंग पिच पर गेंदबाज पर हावी होना उनकी योजना का हिस्सा था।
विज्ञापन
5 of 5
रोहित शर्मा
- फोटो : twitter
उन्होंने कहा कि हमें पिच की स्थिति के बारे में पहले से अंदाजा था और मालूम था कि यहां पर गेंद घूमेगी, ऐसे में गेंदबाज पर हावी होना जरूरी था। इसके लिए मैंने अभ्यास सत्र में तैयारी भी की थी और खुद को भी इसके लिए तैयार किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।