फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK: कभी बीच में छूटा मैच तो कभी छुरी-कांटा लेकर भिड़े खिलाड़ी, जानें भारत-पाकिस्तान मैच के बड़े विवाद

Sat, 14 Oct 2023 10:16 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 14 Oct 2023 10:16 AM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हमेशा हाई-वोल्टेज होता है। ऐसे में आईए जानते हैं भारत-पाक खिलाड़ियों के बीच हुए कुछ बड़े विवादों के बारे में।

विज्ञापन
IND vs PAK World Cup 2023: 7 Most Controversial India-Pakistan Moments In History Of Cricket
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे विश्व कप 2023 में भारत का तीसरा मैच पाकिस्तान के साथ है। इस मुकाबले में दोनों टीमें जीत हासिल करना चाहेंगी। दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को इन दोनों टीमों के बीच मैच का इंतजार रहता है। इसी वजह से इस मुकाबले का दबाव और मैच के दौरान तनाव अलग स्तर का होता है। इस वजह से कई बार खिलाड़ियों के बीच आपस में बातचीत या लड़ाई भी हो जाती है। अब क्रिकेटर काफी संयमित हो चुके हैं और अपनी भावनाओं को काबू में रखते हैं, लेकिन कई बार कुछ खिलाड़ी अपना आपा खो देते हैं। यहां हम भारत और पाकिस्तान मुकाबलों के ऐसे ही कुछ विवादों के बारे में बता रहे हैं।

2022: भारतीय बल्लेबाजों को घूरते रहे नसीम शाह

IND vs PAK World Cup 2023: 7 Most Controversial India-Pakistan Moments In History Of Cricket
नसीम शाह - फोटो : सोशल मीडिया

2022 एशिया कप में पाकिस्तान के नसीम शाह पाकिस्तान के लिए पहला टी20 मैच खेल रहे थे। उन्होंने शानदार शुरुआत की और भारतीय बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। वह अपनी शानदार गेंदों के साथ भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर रहे थे और गेंद करने के बाद उन्हें घूर भी रहे थे। हालांकि, भारतीय बल्लेबाजों ने उनसे उलझने की बजाय अपने खेल पर ध्यान दिया। छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और हार्दिक पांड्या ने छक्का लगाकर भारत को जीत दिला दी। इसके बाद नसीम शाह रोते हुए मैदान से वापस गए थे। 

2010: गंभीर-कामरान एक दूसरे से भिड़े

IND vs PAK World Cup 2023: 7 Most Controversial India-Pakistan Moments In History Of Cricket
गौतम गंभीर और कामरान अकमल - फोटो : सोशल मीडिया
इनके अलावा एक और घटना है जो 2010 में काफी चर्चाओं में रहा था। दरअसल, 2010 एशिया कप के दौरान श्रीलंका के दाम्बुला में भारत-पाकिस्तान की टक्कर हुई थी। स्पिनर सईद अजमल की गेंद गंभीर के बैट को मिस करते हुए विकेटकीपर कामरान अकमल के हाथों में गई थी। इसके बाद कामरान खुशी के मारे अपील करने पिच तक आ पहुंचे। 

हालांकि, अंपायर ने अपील को नकार दिया और गंभीर नॉटआउट रहे। इसके बाद ड्रिंक्स ब्रेक के दौरान गंभीर और कामरान में तूतू-मैंमैं शुरू हुई और दोनों एक दूसरे के नजदीक पहुंच गए थे। तब फील्ड अंपायर बिली बाउडन ने कामरान को और नॉन स्ट्राइकर एंड पर मौजूद महेंद्र सिंह धोनी ने गंभीर को एक दूसरे से दूर किया। 

इसी मैच में पाकिस्तान ने भारत को 267 रन का लक्ष्य दिया था। तब भारत को लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर में सात रन की जरूरत थी। उस वक्त भारत का कोई मुख्य बल्लेबाज क्रीज पर नहीं था। आखिरी ओवर फेंकने मोहम्मद आमिर आए। इस ओवर में हरभजन ने एक गेंद मिस किया तो तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने स्लेजिंग शुरू कर दिया।

हालांकि, हरभजन ने आमिर की गेंद पर छक्का लगाकर भारत को मैच जिता दिया और साथ में आक्रामक तरीके से जीत जश्न भी मनाते दिखे थे। यह बात शोएब अख्तर को रास नहीं आई थी और वह बाद में भज्जी से बात करते भी दिखे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

2007: गंभीर और आफरीदी के बीच तीखी नोंक-झोंक

IND vs PAK World Cup 2023: 7 Most Controversial India-Pakistan Moments In History Of Cricket
गौतम गंभीर और शाहिद अफरीदी
2007 में कानपुर वनडे के दौरान गौतम गंभीर और शाहिद आफरीदी एक दूसरे से बीच मैदान पर भिड़ गए थे। इसकी तस्वीर आज भी लोगों के जहन में है। दरअसल हुआ यूं कि गंभीर ने आफरीदी की एक गेंद पर चौका लगाया और अगली ही गेंद पर सिंगल लेने के लिए दौड़ पड़े। 

जब गंभीर रन लेने के लिए दौड़ रहे थे, तब अफरीदी उनके रास्ते में आ गए और दोनों के बीच टक्कर हो गई थी। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर नोंक-झोंक हुई। फील्ड अंपायर ने किसी तरह इस मामले को सुलझाया। मैच के बाद रेफरी रोशन महानामा ने आफरीदी पर मैच फीसदी का 95 और गंभीर पर 65 फीसदी जुर्माना लगाया था।
विज्ञापन

2003 विश्व कप: छुरी-कांटा लेकर यूसुफ से भिड़े भज्जी

IND vs PAK World Cup 2023: 7 Most Controversial India-Pakistan Moments In History Of Cricket
हरभजन सिंह और मोहम्मद यूसुफ - फोटो : सोशल मीडिया
2003 विश्व कप का सेंचुरियन मैच हमेशा सचिन तेंदुलकर की 98 रन की पारी और पाकिस्तान पर भारत की जीत के लिए याद किया जाता है। मगर इसी मैच के दौरान हरभजन सिंह (भज्जी) और मोहम्मद यूसुफ के बीच शुरू हुआ एक मजाक मारपीट की नौबत तक जा पहुंचा था।

 भज्जी ने उस दिन के बारे में बात करते हुए कहा कि, 'लंच के समय मैं एक टेबल पर बैठा था और यूसुफ-शोएब अख्तर दूसरे टेबल पर बैठे थे। हम दोनों पंजाबी बोलते हैं और एक दूसरे की खिंचाई कर रहे थे, तब अचानक उसने निजी टिप्पणी कर दी और फिर मेरे धर्म के बारे में कुछ बोला।’

हरभजन ने हंसते हुए कहा, ‘फिर मैंने भी तुरंत ऐसा ही करारा जवाब दिया। इससे पहले कि कोई समझ पाता, हम दोनों के हाथ में ‘छुरी-कांटे’ थे और हम अपनी कुर्सी से उठकर एक दूसरे पर वार करने के लिए तैयार थे, लेकिन जब यह घटना हुई थी तब यह इतनी हास्यास्पद नहीं लग रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed