{"_id":"652a1382f8a59c8a42033c54","slug":"ind-vs-pak-anushka-sharma-sachin-tendulkar-and-dinesh-karthik-reached-ahmedabad-to-watch-the-india-pakistan-ma-2023-10-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Video: भारत-पाकिस्तान मैच देखने अहमदाबाद पहुंचीं अनुष्का शर्मा, सचिन तेंदुलकर-दिनेश कार्तिक भी दिखे साथ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Video: भारत-पाकिस्तान मैच देखने अहमदाबाद पहुंचीं अनुष्का शर्मा, सचिन तेंदुलकर-दिनेश कार्तिक भी दिखे साथ
Sat, 14 Oct 2023 10:03 AM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 14 Oct 2023 10:03 AM IST
सार
भारतीय टीम की नजर विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के क्रम को जारी रखने पर होगी। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक सात मैच खेले हैं। टीम इंडिया ने सभी मैच जीते हैं।
विज्ञापन
दिनेश कार्तिक, सचिन तेंदुलकर, अनुष्का शर्मा
- फोटो : Dinesh Karthik/Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और पाकिस्तान की टीमें विश्व कप में शनिवार (14 अक्तूबर) को आमने-सामने होंगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम की नजर विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के क्रम को जारी रखने पर होगी। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक सात मैच खेले हैं। टीम इंडिया ने सभी मैच जीते हैं। एक बार फिर दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता है। इस देखने के लिए बड़ी-बड़ी हस्तियां अहमदाबाद पहुंच रही हैं।
अनुष्का शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली की पत्नी अनुष्का भारतीय टीम के ज्यादातर मैचों के दौरान स्टेडियम में मौजूद रहती हैं। अहमदाबाद जाने के दौरान फ्लाइट में वह सचिन तेंदुलकर और दिनेश कार्तिक के साथ थीं। कार्तिक ने साथ में एक तस्वीर शेयर की।
#WATCH | Gujarat: Actress Anushka Sharma arrives in Ahmedabad for the India Vs Pakistan ICC Cricket World Cup match in Ahmedabad today pic.twitter.com/vTJVYXsg68
— ANI (@ANI) October 14, 2023
अरिजीत सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर गायक अरिजीत सिंह भी अहमदाबाद पहुंच गए हैं। वह भारत-पाकिस्तान मैच से पहले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे। अरिजीत एक साल में दूसरी बार इस स्टेडियम में परफॉर्म करेंगे। इससे पहले वह आईपीएल 2023 के उद्घाटन मैच से पहले नजर आए थे।
#WATCH | Gujarat: Singer Arijit Singh arrives in Ahmedabad for the India Vs Pakistan ICC Cricket World Cup match today#INDvsPAK pic.twitter.com/WnJtaooKRT
— ANI (@ANI) October 14, 2023
विज्ञापन
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : सोशल मीडिया
इन तीन गायकों के अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन और रजनीकांत यह मैच देखने स्टेडियम पहुंचेंगे। वहीं, दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर भी स्टेडियम में रहकर ही यह मुकाबला देखेंगे।
विज्ञापन
सुखविंदर सिंह
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जहां एक तरफ विश्व कप शुरू होने से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया गया था, वहीं अब भारत-पाकिस्तान मैच से पहले कार्यक्रम रखा जा रहा है। इसमें कई दिग्गज बॉलीवुड गायकों और अभिनेताओं को भी आमंत्रण दिया गया है। गुरुवार रात को बीसीसीआई ने ट्वीट कर बताया कि उस कार्यक्रम में दिग्गज गायक अरिजीत सिंह, सुखविंदर सिंह और गायक-संगीतकार शंकर महादेवन भी परफॉर्म करते नजर आएंगे। दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम में यह तीनों गायक अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।