फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs SA Photos: तेंबा बावुमा ने जोस बटलर के अंदाज में लगाया छक्का, सोशल मीडिया पर छाए भुवनेश्वर-कार्तिक

Mon, 13 Jun 2022 09:24 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 13 Jun 2022 09:24 AM IST
सार

भुवनेश्वर कुमार और दिनेश कार्तिक दूसरे टी20 मैच के बाद काफी चर्चा में रहे हैं। दोनों ने इस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन टीम के बाकी खिलाड़ियों का साथ नहीं मिलने की वजह से भारत यह मैच हार गया। 
 

विज्ञापन
IND vs SA 2nd T20 Match Highlights in Hindi india lost inspite of good performance from Deinesh and Bhuvneshwar
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : बीसीसीआई/सोशल मीडिया
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज के लगातार दूसरे मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा है। दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टी20 मैच चार विकेट से अपने नाम किया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट खोकर 148 रन बनाए थे। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 10 गेंद रहते 149 रन बनाकर चार विकेट से जीत हासिल की। इस हार के साथ ही भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से पीछे हो गई है और अगला मैच हारने पर सीरीज गंवा देगी। अब यह सीरीज जीतने के लिए भारत को सभी मैच अपने नाम करने होंगे। 


इस मैच में भारत के खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन पहले दिनेश कार्तिक और फिर भुवनेश्वर कुमार ने अपने प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया। कार्तिक ने आखिरी ओवर में तेजी से बल्लेबाजी की और भारत का स्कोर 150 के करीब ले गए। वहीं, भुवनेश्वर ने गेंदबाजी में अकेले जुझारूपन दिखाया और चार ओवर में 13 रन देकर चार विकेट लिए। यहां हम इस मैच के रोमांचक पल तस्वीरों में दिखा रहे हैं। 
IND vs SA 2nd T20 Match Highlights in Hindi india lost inspite of good performance from Deinesh and Bhuvneshwar
तेंमा बावुमा - फोटो : बीसीसीआई
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। अपनी टीम को बेहतरीन शुरुआत देने वाले बावुमा ने एक छोर संभालकर बल्लेबाजी की और जरूरत पड़ने पर बड़े शॉट भी खेले। इस दौरान उन्होंने हार्दिक पांड्या की गेंद पर बेहतरीन छक्का लगाया। उनका यह शॉट देखकर जोस बटलर की याद आ गई, क्योंकि बावुमा ने बटलर से भी अच्छा स्कूप शॉट खेला था। 
IND vs SA 2nd T20 Match Highlights in Hindi india lost inspite of good performance from Deinesh and Bhuvneshwar
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : बीसीसीआई
भारत के लिए भुवनेश्वर कुमार ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की। मैच खत्म होने के बाद भुवनेश्वर सोशल मीडिया पर छा गए। उनके फैंस ने लिखा कि भुवी आज पुरानी लय में नजर आए तो किसी ने कहा कि अब उनका 2022 टी20 विश्वकप में खेलना तय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SA 2nd T20 Match Highlights in Hindi india lost inspite of good performance from Deinesh and Bhuvneshwar
दिनेश कार्तिक - फोटो : बीसीसीआई
दिनेश कार्तिक ने लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी की है और बहुत ही बेहतरीन फॉर्म में दिख रहे हैं। इस मैच में भी उन्हें काफी बाद में बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया। कार्तिक इस मैच में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे और उन्होंने 21 गेंद में 30 रन बनाए। 
विज्ञापन
IND vs SA 2nd T20 Match Highlights in Hindi india lost inspite of good performance from Deinesh and Bhuvneshwar
नवीन पटनायक - फोटो : सोशल मीडिया
ओडिसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी यह मैच देखने पहुंचे थे। उन्होंने बेल बजाकर मैच की शुरुआत की। इससे पहले उन्हें इस मैच की पहली टिकट दी गई थी। इस मैच के दौरान नवीन पटनायक ने सौरव गांगुली के साथ मुलाकात की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed