Hindi News
›
Photo Gallery
›
Cricket
›
Cricket News
›
IND vs SA Barabati Stadium Housefull before 2nd T20I match in Cuttack Rishabh Pant Hardik Pandya shreyas iyer hit sixes see photos
{"_id":"62a4b53aa11c04765b56790c","slug":"ind-vs-sa-barabati-stadium-housefull-before-2nd-t20i-match-in-cuttack-rishabh-pant-hardik-pandya-shreyas-iyer-hit-sixes-see-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: कटक में मैच से पहले बाराबती स्टेडियम 'हाउसफुल', पंत और हार्दिक ने लगाई छक्कों की बौछार, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: कटक में मैच से पहले बाराबती स्टेडियम 'हाउसफुल', पंत और हार्दिक ने लगाई छक्कों की बौछार, देखें तस्वीरें
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 11 Jun 2022 09:15 PM IST
सार
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए टीम इंडिया कटक पहुंच चुकी है और उसने शनिवार को बाराबती स्टेडियम में अभ्यास भी किया। अभ्यास के दौरान टीम इंडिया को लाइव मैच जैसा रोमांच मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कटक में रविवार (12 जून) को खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया कटक पहुंच चुकी है और उसने शनिवार को बाराबती स्टेडियम में अभ्यास भी किया। अभ्यास के दौरान टीम इंडिया को लाइव मैच जैसा रोमांच मिला। क्रिकेट फैंस अभ्यास सत्र को देखने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे हुए थे। करीब 10 हजार दर्शक वहां मौजूद थे।
2 of 7
बाराबती स्टेडियम
- फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने फैंस को निराश नहीं किया। उन्होंने लंबे-लंबे शॉट लगाए। कप्तान ऋषभ पंत, उपकप्तान हार्दिक पांड्या, श्रेयस अय्यर और ऋतुराज गायकवाड़ अभ्यास करते हुए दिखाई दिए। फैंस उनके शॉट्स पर जमकर शोर मचा रहे थे।
3 of 7
ऋषभ पंत
- फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
पिछले मैच में ऋषभ पंत ने 16 गेंद पर 29 रन बनाए थे। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए थे। पंत बाराबती में लंबी पारी खेलना चाहेंगे। इसके लिए वो बड़े-बड़े शॉट का अभ्यास कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हार्दिक पांड्या
- फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
हार्दिक पांड्या ने 12 गेंद पर 31 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। वो अपने फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। हार्दिक ने दो चौके और तीन छक्के लगाए थे। उनसे एक बार फिर टीम इंडिया को बड़ी पारी की उम्मीद होगी।
विज्ञापन
5 of 7
श्रेयस अय्यर
- फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
श्रेयस अय्यर के लिए पहला मैच मिलाजुला रहा था। उन्होंने तीसरे क्रम पर खेलते हुए 26 गेंद पर 37 रन बनाए थे। अय्यर बड़ी पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं। वो इस छोटी पारी से संतुष्ट नहीं होंगे। कटक में उनसे प्रशसंकों को एक बड़ी पारी और ताबड़तोड़ चौके-छक्कों की उम्मीद है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।