सब्सक्राइब करें

Virat Kohli: सिडनी से शुरू हुआ कारवां विशाखापत्तनम तक जारी, लगातार चार मैचों में विराट कोहली ने 50+ स्कोर बनाए

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: Mayank Tripathi Updated Sat, 06 Dec 2025 10:33 PM IST
सार

कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो वनडे में दो शतक लगाकर यह साबित कर दिया कि रनों की उनकी भूख अभी खत्म नहीं हुई है। वह अब भी पहले जैसा दमखम रखते हैं। अब उनकी नजरें वनडे विश्व कप 2027 पर हैं। 

विज्ञापन
IND vs SA ODI: Virat Kohli scores four consecutive 50 plus scores in odi know details
विराट कोहली - फोटो : PTI
आतिशी बल्लेबाजी के लिए मशहूर विराट कोहली इस समय जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। शनिवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ समाप्त हुई वनडे सीरीज में पूर्व कप्तान ने शानदार पारियां खेलकर टीम को 2-1 से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब उनकी नजर अगले साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज पर है।
Trending Videos
IND vs SA ODI: Virat Kohli scores four consecutive 50 plus scores in odi know details
विराट कोहली - फोटो : PTI
लगातार चार मैचों में कोहली ने 50+ स्कोर बनाए
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली थी। शुरुआती दो मुकाबलों में शून्य पर आउट होने के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने आखिरी मुकाबले में 74 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। सिडनी से शुरू हुआ रनों का सिलसिला रांची और रायपुर के रास्ते विशाखापत्तनम तक पहुंचा। लगातार चार मैचों में दाएं हाथ के बल्लेबाज ने चार बार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेलकर अपनी काबिलियत एक बार फिर साबित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
IND vs SA ODI: Virat Kohli scores four consecutive 50 plus scores in odi know details
विराट कोहली - फोटो : PTI
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो शतक और एक अर्धशतक कोहली ने ठोका
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 37 वर्षीय बल्लेबाज ने कुल 302 रन बनाए, जिसमें दो शतकीय और एक अर्धशतकीय पारियां शामिल रहीं। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड के लिए नवाजा गया। विराट कोहली वनडे में 53 और ओवरऑल 84 शतक (एक टी20 अंतरराष्ट्रीय का जोड़कर) लगा चुके हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के किसी प्रारूप में सर्वाधिक शतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर से आगे निकल चुके हैं। सचिन के नाम वनडे में 49 शतक दर्ज हैं, जबकि कोहली के नाम 53 शतक दर्ज हो गए।
IND vs SA ODI: Virat Kohli scores four consecutive 50 plus scores in odi know details
विराट कोहली - फोटो : PTI
वनडे विश्व कप 2027 पर कोहली की नजर
कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो वनडे में दो शतक लगाकर यह साबित कर दिया कि रनों की उनकी भूख अभी खत्म नहीं हुई है। वह अब भी पहले जैसा दमखम रखते हैं। यही वजह है कि फैंस 'किंग इज बैक' के नारे लगा रहे हैं। मौजूदा सीरीज में किंग कोहली ने 135, 102 और 65* रनों की पारियां खेलीं। अब उनकी नजरें वनडे विश्व कप 2027 पर हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed