{"_id":"631831dea8e4216e455ff16b","slug":"ind-vs-sl-asia-cup-t20-2022-match-photos-and-moments-rohit-sharma-hardik-pandya-rishabh-pant-in-dubai-stadium","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Photos: पंत से पहले बैटिंग के लिए भेजे जाने पर कन्फ्यूज हुए हार्दिक, हार के बाद हताश दिखे रोहित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL Photos: पंत से पहले बैटिंग के लिए भेजे जाने पर कन्फ्यूज हुए हार्दिक, हार के बाद हताश दिखे रोहित
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 07 Sep 2022 11:26 AM IST
सार
एक वक्त श्रीलंका ने बिना कोई विकेट गंवाए 97 रन बना लिए थे और लग रहा था कि टीम आसानी से यह मैच जीत जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और टीम इंडिया ने वापसी करते हुए चार ओवर के अंदर श्रीलंका के चार विकेट गिरा दिए। इसके बाद मुकाबला रोमांचक हो गया। श्रीलंका ने 19.5 ओवर में जीत हासिल की।
विज्ञापन
1 of 11
हार के बाद हताश-निराश रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
एशिया कप में भारत को श्रीलंका के खिलाफ सुपर फोर मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। पाकिस्तान के बाद यह इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को मिली दूसरी हार थी। इससे टीम इंडिया लगभग फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। फाइनल में बने रहने के लिए टीम इंडिया को दूसरी टीमों के हार-जीत पर निर्भर रहना होगा। श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिले।
एक वक्त श्रीलंका ने बिना कोई विकेट गंवाए 97 रन बना लिए थे और लग रहा था कि टीम आसानी से यह मैच जीत जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और टीम इंडिया ने वापसी करते हुए चार ओवर के अंदर श्रीलंका के चार विकेट गिरा दिए। इसके बाद मुकाबला रोमांचक हो गया। श्रीलंका ने 19.5 ओवर में जीत हासिल की। हम आपको इस मैच की रोमांचक तस्वीरें दिखा रहे हैं...
2 of 11
राहुल को तीक्ष्णा ने पवेलियन भेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत खराब रही। दूसरे ओवर में 11 के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। केएल राहुल फिर फ्लॉप रहे। वह सात गेंदों में छह रन बनाकर महेश तीक्ष्णा की गेंद पर एल्बीडब्ल्यू आउट हुए। तीक्ष्णा ने स्पिन की जगह यॉर्कर गेंद डाली, जो की सीधे जाकर राहुल के पैर पर लगी। राहुल ने डीआरएस भी लिया, लेकिन टीवी अंपायर ने अंपायर्स कॉल पर ही सहमति जताई।
3 of 11
राहुल के आउट होने पर रोहित का रिएक्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
राहुल ने अब तक इस टूर्नामेंट में खराब बल्लेबाजी की है। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में राहुल खाता भी नहीं खोल सके थे। वहीं, हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ दूसरे मैच में 39 गेंदों में 36 रन बना सके थे। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे मैच में राहुल 20 गेंदों में 28 रन बना सके थे। राहुल के रिव्यू लेने पर तकनीकी समस्या के कारण काफी समय बाद डीआरएस चालू हुआ। रिप्ले में राहुल को आउट करार दिया गया और रोहित का रिएक्शन उस वक्त देखने लायक था। वह बेहद दुखी नजर आए।
मदुशंका ने कोहली को क्लीन बोल्ड किया
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले तीन मैचों में भारत की नैया पार लगाने वाले विराट कोहली से इस मैच में काफी उम्मीदें थीं। हालांकि, चार गेंद खेलकर वह बिना खाता खोले क्लीन बोल्ड हो गए। उन्हें बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका ने बोल्ड किया। भारतीय पारी के तीसरे ओवर में मदुशंका ने गुड लेंथ बॉल डाली। इस पर छक्का लगाने के चक्कर में कोहली क्लीन बोल्ड हो गए।
विज्ञापन
5 of 11
हार्दिक पांड्या और ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम ने एक वक्त 12.2 ओवर में तीन विकेट पर 110 रन बना लिए थे। ऐसा माना जा रहा था कि पांचवें नंबर पर ऋषभ पंत बल्लेबाजी के लिए आएंगे। खुद पंत को भी यही उम्मीद थी और इसलिए वह बैटिंग पैड और ग्ल्व पहनकर तैयार थे। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने ऐन मौके पर इसमें बदलाव किया और पंत की जगह हार्दिक को तैयार होने को कहा। हार्दिक यह देखकर चौंक गए और जल्दी से तैयार होकर मैदान में पहुंचे। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पंत और हार्दिक डगआउट में साथ बैठे थे। रोहित के आउट होने पर पंत मैदान में जाने को तैयार थे। तभी पांड्या टीम मैनेजमेंट की ओर इशारा करते दिखते हैं। पंत भी काफी कन्फ्यूज दिखे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।