{"_id":"6906bf4b46f46cf46b0bbcbf","slug":"ind-w-vs-sa-w-world-cup-final-preview-dy-patil-navi-mumbai-stadium-match-2025-11-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IND W vs SA W Final: आज महिला क्रिकेट को मिलेगा नया विश्व चैंपियन, फाइनल मैच में भारत का द. अफ्रीका से सामना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND W vs SA W Final: आज महिला क्रिकेट को मिलेगा नया विश्व चैंपियन, फाइनल मैच में भारत का द. अफ्रीका से सामना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 02 Nov 2025 07:48 AM IST
सार
भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है और उसे अपने पहले खिताब का इंतजार है। 2005 में बेटियों के चैंपियन बनने का सपना ऑस्ट्रेलिया ने और 2017 में इंग्लैंड ने तोड़ा। यह महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहला फाइनल होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें नहीं होंगी। यह भी तय है कि इस बार महिला क्रिकेट में नया विश्व चैंपियन मिलने जा रहा है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने भी पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है।
विज्ञापन
1 of 7
महिला वनडे विश्व कप 2025
- फोटो : BCCI Women-x
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सपनों को हकीकत में बदलने का वक्त आ गया है। देश को विश्व चैंपियन बनाने का वह सपना जो हरमनप्रीत कौर की टीम लंबे समय से सोते-जागते, खुली आंखों से भी देखती आ रही है। डीवाई पाटिल स्टेडियम में रविवार को जब बेटियां महिला वनडे विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका के सामने होंगी तो उनका लक्ष्य पहली बार विश्व चैंपियन बनने का होगा।
2 of 7
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI Women-x
आज मिलेगा नया चैंपियन
भारतीय टीम तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंची है और उसे अपने पहले खिताब का इंतजार है। 2005 में बेटियों के चैंपियन बनने का सपना ऑस्ट्रेलिया ने और 2017 में इंग्लैंड ने तोड़ा। यह महिला वनडे विश्व कप के इतिहास में ऐसा पहला फाइनल होगा, जिसमें ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें नहीं होंगी। यह भी तय है कि इस बार महिला क्रिकेट में नया विश्व चैंपियन मिलने जा रहा है, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका ने भी पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है। सेमीफाइनल में सात बार की विजेता और विश्वकप के 15 मैचों से अजेय रहती आ रही ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देने के बाद भारतीय टीम फाइनल में बुलंद हौसलों के साथ उतरेगी। भारतीय टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स की नाबाद 127 और हरमन की 89 रन की पारियों से 339 रन का लक्ष्य हासिल किया, जो महिला वनडे इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य साधने का रिकॉर्ड है। भारत ने लीग दौर में लगातार तीन मैच हारने के बाद ऐतिहासिक वापसी करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई है।
3 of 7
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे विश्व कप फाइनल
- फोटो : PTI
पहला विश्व कप खिताब उठाना चाहेगा भारत
भारतीय टीम को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर मिली ऐतिहासिक जीत के बाद उमड़ी भावनाओं को पीछे छोड़ते हुए फाइनल के लिए कमर कसनी होगी। भारतीय टीम अगर इस विश्व कप को जीतती है तो यह महिला क्रिकेट के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। कपिल देव की टीम की ओर से 1983 का विश्व कप जीतने के बाद जिस तरह पूरे देश में क्रिकेट घर-घर पहुंच गया, उसी तरह इस विश्व कप को जीतने के बाद देश की युवा बेटियों के लिए यह खेल बड़ी प्रेरणा बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
हरमनप्रीत कौर
- फोटो : ANI
अब जीत के एहसास का है इंतजार
भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, 'हमें यह पहले एहसास हो चुका है कि हारने पर कैसा दर्द होता है, पर जीतने पर कैसा महसूस होता है, हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मैं आशा करती हूं कि रविवार हमारे लिए विशेष दिन होगा। हमने बहुत मेहनत की है। अब बस इतना ही है कि फाइनल में टीम के लिए सब कुछ पूरा कर लिया जाए।'
विज्ञापन
5 of 7
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI Women-x
बिल्कुल अलग होगा फाइनल मैच
दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लाउरा वोलवार्ड्ट ने कहा, 'नॉकआउट मैच लीग दौर से बिल्कुल अलग होते हैं। इन मैचों में खिलाड़ी खास करने में सक्षम होते हैं, जैसा हमने जेमिमा के साथ देखा। ऑस्ट्रेलिया पर सेमीफाइनल में शानदार जीत के बाद भारत का आत्मविश्वास काफी ऊंचा होगा। उम्मीद है, हम जीतकर भारतीय समर्थकों को शांत करने की कोशिश करेंगे।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।