{"_id":"68bb9c37b2cda169ac0de41b","slug":"india-completed-their-first-full-practice-session-ahead-of-the-asia-cup-spotlight-on-jasprit-bumrah-and-gill-2025-09-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Asia Cup: शुभमन ने अभ्यास में दिखाए आतिशी तेवर, बुमराह समेत भारतीय टीम ने कोच गंभीर की अगुआई में बहाया पसीना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup: शुभमन ने अभ्यास में दिखाए आतिशी तेवर, बुमराह समेत भारतीय टीम ने कोच गंभीर की अगुआई में बहाया पसीना
एशिया कप की तैयारियों के लिए भारतीय टीम शुक्रवार को इंग्लैंड दौरे के बाद पहली बार एक साथ अभ्यास के लिए उतरी। इस दौरान टेस्ट टीम के कप्तान और टी20 टीम में एक साल बाद वापसी कर रहे शुभमन गिल पर निगाहें रहीं। दुबई के आईसीसी अकादमी में उन्होंने लंबे नेट सत्र में आतिशी तेवर अपनाए। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। भारत ने 2023 में वनडे प्रारूप में खेले गए एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को हराया था।
2 of 4
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
एशिया कप में भारत का कार्यक्रम
भारत को एशिया कप में अपना पहला मैच 10 सितंबर को मेजबान यूएई के खिलाफ खेलना है। 14 सितंबर को टीम पाकिस्तान से भिड़ेगी, जबकि 19 सितंबर को मुकाबला ओमान के साथ होगा। 20 सितंबर से प्लेऑफ खेले जाने हैं। मुख्य कोच गौतम गंभीर और सूर्यकुमार यादव की अगुआई में गिल, संजू सैमसन, जितेश शर्मा, तिलक वर्मा और अभिषेक शर्मा ने नेट पर लंबे समय तक बल्लेबाजी की।
3 of 4
हार्दिक पांड्या
- फोटो : Hardik Pandya-instagram
बिना प्रायोजक की जर्सी के साथ उतरी टीम
नए हेयर स्टाइल के कारण ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आकर्षण का केंद्र रहे। उन्होंने प्रशंसकों को बालों के नए अंदाज के कारण हार्दिक पंड्या ऑटोग्राफ भी दिए। टीम ने बिना प्रायोजक की जर्सी के साथ अभ्यास किया। ड्रीम-11 से हाल ही में मुख्य प्रायोजक का करार टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
संजू सैमसन
- फोटो : BCCI
सैमसन ने की गंभीर के साथ लंबी मंत्रणा
एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में कोई आधिकारिक शिविर नहीं लगाया गया। गिल, बुमराह, कुलदीप, अर्शदीप को एक महीने का आराम दिया गया। सभी खिलाड़ी निजी तौर पर गुरुवार को दुबई पहुंचे थे। दुबई के मौसम से अभ्यस्त होने के लिए भारतीय टीम पहले ही दुबई पहुंच गई। 40 दिन के आराम के बाद मैदान पर उतरे बुमराह अभ्यास के दौरान अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन के साथ हंसी-मजाक करते नजर आए। सैमसन ने कोच गौतम गंभीर और फील्डिंग कोच के साथ लंबी मंत्रणा की।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।